
Chakradharpur : चक्रधरपुर प्रखंड के रूंगसाई गांव निवासी चुमनू तिर्की का बायां हाथ एक वर्ष बुरी तरह से जल गया था. आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उचित इलाज में काफी कठिनाई हो रही थी. कहीं से मदद को हाथ नहीं बढ़े तो अंततः उन्होंने लालू कुजूर से चाईबासा मुलाकात की. लालू कुजूर ने तुरंत तरूण सवैयां से संपर्क कर जेबी तुबिद के माध्यम से रिम्स रांची में दाखिला कराया.
चुमनू के इलाज में उरांव समाज के अध्यक्ष संचू तिर्की का काफी योगदान रहा सोमवार को रिम्स से स्वस्थ होकर लौटे चुमनू तिर्की से मिलने चाईबासा उरांव समाज के अध्यक्ष संचू तिर्की, सचिवअनिल लकड़ा, सुमित बरहा, रोहित खलखो, विक्रम खलखो, राजेश कच्छप पहुंचे एवं उनका कुशलक्षेम जाना.
ये भी पढ़ें- कांग्रेस और झामुमो का शिष्टमंडल मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मिला, भाजपा पर आचार संहिता उल्लंघन का लगाया आरोप




