
Ranchi : कोरोना की रफ्तार झारखंड में भले ही धीमी पड़ गई है. लेकिन ईस्ट सिंहभूम में अब भी कोरोना का हॉटस्पॉट बना हुआ है. इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि राज्य में 897 कोरोना के मरीज बचे है. जिसमें 345 मरीज केवल ईस्ट सिंहभूम में है. वहीं राजधानी रांची की बात करें तो 113 मरीज बच गए है. इसके अलावा देवघर और बोकारो में मरीजों की संख्या में कमी देखी जा रही है. पिछले 24 घंटे में 53 नए मरीजों की पुष्टि हुई है जबकि 94 कोरोना से रिकवर हुए है.
इसे भी पढ़ें:चीन-ताइवान के बीच विवाद में कमी नहीं, दोनों देशों के जंगी जहाज आए आमने-सामने
ग्रोथ रेट कम, रिकवरी बढ़ी
झारखंड में ग्रोथ रेट में भी गिरावट दर्ज की गई है. 7 दिन की ग्रोथ रेट अब 0.02 परसेंट पर आ गई है जो नेशनल की 0.03 परसेंट की तुलना में कम है. वहीं रिकवरी रेट भी बढ़ने लगा है. नेशनल में रिकवरी रेट जहां 98.50 परसेंट है. झारखंड में आंकड़ा 98.58 परसेंट फिर से पहुंच गया है.
इसे भी पढ़ें:कांटाटोली बस स्टेंड में फायरिंग, अपराधी को किया पुलिस के हवाले
किस जिले में कितने एक्टिव केस
• रांची 113
• बोकारो 54
• चतरा 4
• देवघर 79
• धनबाद 10
• दुमका 4
• ईस्ट सिंहभूम 345
• गढ़वा 14
• गिरिडीह 2
• गोड्डा 6
• गुमला 37
• हजारीबाग 36
• जामताड़ा 2
• खूंटी 7
• कोडरमा 20
• लातेहार 29
इसे भी पढ़ें:लोहरदगा में पीएलएफआइ के लिए काम करने वाले दो नक्सली गिरफ्तार, 3 बंदूक बरामद




