
Ranchi: राजधानी रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र स्थित खादगढ़ा बस स्टैंड में दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की गई. फायरिंग के बाद अपराधी भागने की फिराक में था लेकिन युवक को लोगों ने पकड़ कर खादगढ़ा टीओपी को सौंप दिया. पुलिस गिरफ्त में आये अपराधी से पूछताछ कर रही है. आपको बता दें कि कल बरियातू थाना इलाके में जमीन विवाद में बाइक सवार अपराधियों ने जमीन कारोबारी को गोली मारकर घायल कर दिया था. घायल कारोबारी प्रीतम सिंह का इलाज रिम्स में चल रहा है. फिलहाल वह खतरे से बाहर है.
इसे भी पढ़ें:लोहरदगा में पीएलएफआइ के लिए काम करने वाले दो नक्सली गिरफ्तार, 3 बंदूक बरामद
पुलिस के हत्थे चढ़े अपराधी का नाम शशि शेखर है और वह चतरा जिले का रहने वाला है. शशि शेखर अवैध हथियार का सप्लायर है और अवैध हथियार की खरीद बिक्री करता है. पुलिस ने शशि शेखर के पास से एक हथियार भी बरामद किया है. पुलिस की पूछताछ में शशि शेखर ने बताया कि मुंगेर से हथियार खरीद कर झारखंड के अलग-अलग जिलों में हथियार का सप्लाई किया जाता है. शशि शेखर ने बताया कि मुंगेर में 8 से 10 हज़ार रुपये में 9mm पिस्टल खरीदकर झारखंड के अलग-अलग जिलों में 15 से 20 हज़ार में बेच दिया जाता है. एक पिस्टल की खरीदी बिक्री करने में लगभग 6 से 10 हजार रुपये की मुनाफा होती है. लोअर बाजार थाने की पुलिस इन सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.




