JharkhandPalamu

Palamu : हरिहरगंज में दो कंटेंमेंट जोन बनाये गये, सहिया पति के बाद पत्नी भी हुई पॉजिटिव

Palamu : पलामू जिले के हरिहरगंज प्रखंड क्षेत्र में दो कंटेनमेंट जोन बनाये गये हैं. शहरी क्षेत्र के अररूआ खुर्द शिव मंदिर तथा महाराजगंज रोड मोहल्ला को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है. संक्रमण से बचाव के लिए इन दोनों स्थानों में रहनेवाल लोगं को सीमा क्षेत्र के बाहर नहीं निकलने देने का निर्णय लिया गया है. जबकि बाहरी लोगों का प्रवेश निषेध होगा.

इसे भी पढ़ें – पूर्व डीजीपी डीके पांडेय की पत्नी समेत 29 लोगों की जमीन की जमाबंदी रद्द करने की प्रक्रिया शुरू

क्यों बनाया गया कंटेनमेंट जोन?  

विदित हो कि हरिहरगंज में गुरुवार को 8 तथा शुक्रवार 1 कोरोना पॉजिटिव पाया गया. इनमें छह स्वास्थ्यकर्मी हैं, जबकि तीन आम नागरिक हैं. छह स्वास्थ्यकर्मियों में एक सहिया का पति भी है. शुक्रवार को पति के बाद पत्नी के स्वाब सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आयी. इसके बाद इस इलाके को कंटेनमेंट जोन बनाने का निर्णय लिया गया. दोनों पति-पत्नी को होम आइसोलेशन में रखा गया है.

कंटेनमेंट जोन बनाने के लिए लिया गया जायजा

एक के बाद एक करके नौ कोरोना पॉजिटिव सामने आने के बाद पलामू के नजारत उप समाहर्ता सह जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेश कुमार ने मरीजों के निवास स्थान का दौरा किया. उन्होंने कंटेनमेंट जोन एरिया का घेराव करने का निर्देश दिया है.

इसे भी पढ़ें – Latehar : सीआरपीएफ के दो जवान निकले कोरोना पॉजिटिव, लातेहार न्यायालय दो दिनों के लिए बंद 

अररूआ खुर्द शिव मंदिर और महाराजगंज रोड मोहल्ला में बनेगा कंटेनमेंट जोन 

उपसमाहर्ता ने हरिहरगंज शहरी क्षेत्र के अररूआ खुर्द शिव मंदिर तथा महाराजगंज रोड मोहल्ला को कंटेनमेंट जोन बनाने की बात कही. उन्होंने कहा कि संक्रमण से बचाव के लिए इन दोनों स्थानों पर रहनेवाले को सीमा क्षेत्र के बाहर नहीं निकलने दिया जायेगा. साथ ही बाहरी लोगों का प्रवेश निषेध होगा.

मौके पर बीडीओ हरिशंकर बारीक, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ गोपाल प्रसाद, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी दीपक कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें – पश्चिमी सिंहभूम : खनन कार्यालय का एक पदाधिकारी कोरोना पॉजिटिव,  डीसी और एसपी भी होम क्वारंटाइन में

4 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button