
Musabani : मुसाबनी प्रखंड के ग्राम लाटिया में सार्वजनिक मनसा पूजा कमेटी की ओर से कोरोना गाइड-लाइन के अनुसार सोमवार को सादगी से मनसा पूजा का आयोजन किया गया. कमेटी के संरक्षक व जिला पार्षद बुद्धेश्वर मुर्मू ने मनसा पूजा के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि गांव में 120 सालों से भी अधिक समय से मनसा पूजा का आयोजन बड़े ही धूम धाम से किया जाता है. मनसा पूजा के दिन ही गांव में डाक झापान का आयोजन किया जाता है. दूर दराज से लोग इसे देखने के लिए आते हैं. पूजा के दिन मां मनसा के नाम से तीन व्यक्ति गांव स्थित तालाब से कलश के साथ पूजा पंडाल में पहुंचते हैं और रात भर पूजा सम्पन्न होने के बाद दूसरे दिन भोर से मन्नत के रूप में बत्तख एवं पाठा की बलि दी जाती है. कमेटी के संरक्षक व जिप सदस्य बुद्धेश्वर मुर्मू ने बताया की लाटिया गांव में आयोजित मनसा पूजा की खास अहमियत है.

इनका रहा सराहनीय योगदान
शेखर महाली, विष्णु महाली, दशरथ महाली, चन्द्रशेखर महाली, राजू महाली, कालीचरण महाली, मिलन महाली, अजय महाली, मनोज महाली, विकास महाली, जगदीश महाली, गणेश महाली, विवेक महाली आदि.
इसे भी पढ़ें- मुसाबनी बाजार में लगेगा सीसीटीवी कैमरा, थानेदार ने लिया जायजा




