Fashion/Film/T.VLead NewsRanchi

अमिताभ ने अर्द्धसत्य में काम करने से मना किया तो मिला नया और दमदार एंग्री मैन मिला

ओम पुरी के जन्मदिन पर विशेष

Naveen Sharma

Ranchi :  ओम पुरी हमारे हिंदी सिनेमा के नायब हीरा थे. करीब चालीस साल लंबे फिल्मी सफर में उन्होंने कई यादगार फिल्मों का तोहफा हमें दिया है. समानांतर सिनेमा या आर्ट सिनेमा में उनका मुकाबला नसीरुद्दीन शाह से था. ओम ने नसीर को कड़ी टक्कर दी. कुछ फिल्मों में तो वे नसीर से आगे निकलते नजर आए.

मुश्किलों भरा बीता बचपन

हरियाणा के अंबाला में 18 अक्टूबर 1950  को ओम पुरी का जन्म हुआ था. ओम पुरी का बचपन बेहद मुश्किलों भरा रहा. पंजाबी परिवार में जन्मे ओम पुरी के पिता रेलवे में काम करते थे लेकिन उनके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी.  इसके चलते उन्होंने कोयला बीनने, साफ-सफाई करने से लेकर टी स्टॉल्स में बर्तन धोने तक का काम किया.

इसे भी पढ़ें : केंद्र की पहल के बावजूद प्याज की कीमतों में नहीं दिख रही राहत, 50 पार पहुंचा प्याज का दाम

चोरी के इल्जाम में ओम पुरी को ढाबे से निकाला गया

चोरी के इल्जाम में ओम पुरी को ढाबे से निकाल दिया और फिर समय ने ऐसी पलटी मारी की वह सड़कों से बॉलीवुड में जा पहुंचे और फिर अपने शानदार अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया.

14 साल के थे तो 55 साल की महिला के प्रति आकर्षित हुए

ओम पुरी की पत्नी नंदिता ने उन पर एक किताब लिखी थी. इस किताब का नाम था ‘अनलाइकली हीरोः ओम पुरी’. इसमें नंदिता ने ओम पुरी की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए. इस किताब में दिवंगत अभिनेता को लेकर एक ऐसा भी किस्सा है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. इसके मुताबिक, जब ओम पुरी 14 साल के थे, उन्हें अपने मामा के घर में काम करने वाली 55 साल की महिला से प्यार हो गया था.

ओम पुरी पर घरेलू हिंसा के भी आरोप लगे थे. वहीं नक्सलियों पर दिए अपने बयान के लिए भी ओम पुरी विवादों में घिर गए थे.

इसे भी पढ़ें :राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप के जरिये झारखंड के रग-रग में हॉकी का जुनून भरने की कवायद  

दो शादियां की

ओमपुरी ने दो शादियां की. 1991 में उन्होंने अन्नू कपूर की बहन सीमा कपूर से शादी की लेकिन ये शादी 8 महीने भी नहीं चली. सीमा और ओमपुरी ने जल्द ही तलाक ले लिया. 1993 में ओमपुरी ने जर्नलिस्ट नंदिता पुरी से शादी की. नंदिता पुरी से उन्हें एक बेटा भी है इशान पुरी. करीब 20 सालों तक दोनों की शादी सही चली लेकिन 2013 में नंदिता पुरी से भी वो अलग हो हए.

इसे भी पढ़ें :धौनी मुझे अपना बिस्तर देकर खुद ज़मीन पर सोए थे, वह मेरे ‘लाइफ कोच’ और बड़े भाई हैं :  हार्दिक पांड्या

NSD और पुणे में सीखीं एक्टिंग की बारिकियां

NSD  दिल्ली से एक्टिंग का कोर्स करने के बाद पुणे फिल्म इंस्टीट्यूट से भी अभिनय की ट्रेनिंग ली. इसके बाद काफी संघर्ष करते हुए फिल्मों का सफर शुरू किया. 1977में आई भूमिका से उन्हें पहचान मिलनी शुरू हुई.

इसे भी पढ़ें :टीम इंडिया से जुदा होने से पूर्व भावुक हुए फील्डिंग कोच श्रीधर कोच, विराट-धौनी के नाम लिखा खास संदेश

आक्रोश ने बना दिया गुस्से का आइकन

ओम पुरी के अभिनय में कई शेड हैं पर सबसे गाढ़ा रंग गुस्से का है. आम और मजबूर आदमी के गुस्से को सबसे जोरदार ढंग से ओम ने ही व्यक्त किया है. इस मामले में एंग्री यंग मैन अमिताभ बच्चन से तुलना करें तो हम देखेंगे की अमिताभ के गुस्से वाले किरदार अधिकतर बार जीतते ही हैं. अमिताभ का किरदार आधा दर्जन हथियार बंद गुंडों को निहत्था धूल चटा कर दर्शकों की तालियां बटोरता है.इसके साथ ही अमिताभ की फिल्में बाक्स आफिस में सफलता का झंडा गाड़ते हुए उन्हें नंबर वन सुपर स्टार बना देती हैं.

वहीं दूसरी तरफ ओम पुरी के निभाए किरदारों में भी अव्यवस्था, अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध आक्रोश ज्यादा सघनता से उभरता नजर आता है. इसमें गुंगे आदिवासी बने ओम ने लाजवाब एक्टिंग की थी. बिना आवाज के गुस्से की अभिव्यक्ति का चरम बिंदु देखना हो तो आक्रोश में देखा जा सकता है.

इसे भी पढ़ें :गुरमीत राम रहीम सहित 5 दोषियों को उम्रकैद की सजा, रंजीत सिंह हत्‍याकांड में स्पेशल कोर्ट का फैसला

अर्द्धसत्य फिल्म हिंदी सिनेमा का माइलस्टोन

यहां यह बात उल्लेखनीय है कि गोविंद निहलानी अर्द्धसत्य फिल्म बनाना चाहते थे अमिताभ को लेकर. एंग्री यंग मैन के ना करने पर हमें एक नया और दमदार एंग्री मैन मिला. अर्द्धसत्य हिंदी सिनेमा का माइल स्टोन है. सब इंस्पेक्टर अनंत वेलेंकर की कुंठा,तनाव, बेबसु और गुस्से को ओम पुरी ने पूरी शिद्दत से उभरा है. वेलेंकर राजनेता बने सदाशिव अमरापुरकर का पालतू कुत्ता बनने से इन्कार करते हुए उसे मार देता है. इस फिल्म में यादगार अभिनय के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था.

तमस यादगार सीरियल

ओम गोविंद निहलानी के टीवी सीरियल तमस के लिए भी हमेशा याद आएंगे. भीष्म साहनी के उपन्यास पर बने तमस में भारत-पाकिस्तान बंटवारे की त्रासदी बहुत ही दिल दहला देने वाले अंदाज में बयां होती है. इसी तरह से श्याम बेनेगल की भारत एक खोज में अपनी खनकती और दमदार आवाज के साथ सूत्रधार के रूप में ओम हमें ऐतिहासिक सफर कराते हैं. इसमें ओम ने कई किरदार भी निभाए थे.

इसे भी पढ़ें :BIG NEWS: कोर्ट के अंदर दिनदहाड़े वकील की गोली मारकर हत्या, पिस्टल छोड़कर भागा बदमाश

अंग्रेजी फिल्मों में भी दमदार दखल

अंग्रेजी फिल्मों में भी ओम ने अपनी जानदार उपस्थिति दर्ज कराई थी. वो चाहे इस्ट इज इस्ट हो या व्हाइट टिथ, 100फीट जर्नी, वुल्फ और गांधी . गांधी फिल्म में सिर्फ पांच मिनट की भूमिका में वो सबको मात देते नजर आते हैं. यहां ये जानना मजेदार होगा की ओम अंग्रेजी माध्यम से नहीं पढ़े थे. उन्होंने धीरे-धीरे करके टूटी फूटी अंग्रेजी बोलनी सीखी . इसके बावजूद उन्होंने बेहतर अंग्रेजी जानने और बोलने वाले नसीर को पछाड़ते हुए उनसे अधिक अंग्रेजी फिल्मों में अभिनय किया.

केतन मेहता की मिर्च मसाला में भी वो वृद्ध चौकीदार की अविस्मरणीय भूमिका में नसीर को पटकनी देते दिखते हैं. पार फिल्म में भी ओम लाजवाब लगे हैँ.

इसे भी पढ़ें :

कॉमेडी में भी दी दखल

ओम केवल गंभीर रोल ही शिद्दत से नहीं निभाते थे बल्कि कॉमेडी भी स्तरीय करते थे. वो जाने भी दो यारो का रोल हो या फिर चाची 420 और मालमाल विकली में वो अपनी भूमिका संजीदगी से.निभाते हैं.

ओम पुरी की सबसे बड़ी खासियत ये थी कि चेचक के बड़े बड़े दाग से भरे लगभग डरावने कहे जानेवाले चेहरे को अपनी कमजोरी की जगह ताकत बना लिया. और एक ऐसे क्षेत्र में अपनी धाक जमाई जहां आमतौर पर चिकने, गोरे और तथाकथित सुंदर चेहरों को ही तवज्जो दी जाती है.

6 जनवरी 2017 की सुबह इस बेहतरीन एक्टर ओम पुरी का निधन हुआ.

स्केच : प्रभात ठाकुर, कला निर्देशक, बॉलीवुड .

इसे भी पढ़ें :नॉन-नेट फेलोशिप खत्म करने की तैयारी में सरकार, शिक्षाविदों ने कहा- गरीब और ग्रामीण विद्यार्थियों को होगा नुकसान

Related Articles

Back to top button