Crime NewsJharkhandKoderma

घर में सो रहे युवक की धारदार हथियार से हत्या

Koderma: जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के ग्राम खेशकरी में बीती रात सो रहे युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी. घटना को लेकर मृतक की मां रबिया खातून (75, पति मोहम्मद मुख्तार खान) ने जयनगर थाना में आवेदन दिया है. इसमें कहा है कि 22 अप्रैल की रात को रोज की भांति मेरा बेटा अंजार खान उर्फ कारा (40, पिता मोहम्मद मुख्तार खान) खाना खाकर रात में अपने घर के बाहर खटिया पर सोया हुआ था.

मध्य रात्रि में कुछ अज्ञात लोगों ने मेरे बेटे को धारदार हथियार से माथा, गला और पैर में वार कर हत्या कर दिया. सुबह जब करीब 5 बजे मैं सो कर उठी तो मेरे बेटे के खटिया के नीचे खून पड़ा देखा तथा माथा के तरफ मच्छरदानी खुला था और बिस्तर गीला था. मेरे रोने की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग जमा हो गए फिर घटना स्थल पर पुलिस भी आ गई. घटना को लेकर अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. इधर घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विकास कुमार पासवान ने घटनास्थल पर पहुंचकर हत्या की जांच करने का आश्वासन दिया. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया है. मौके पर समाजसेवी सुरेंद्र भाई मोदी, पूर्व मुखिया शहजाद आलम, इरफान खान, एकराम खान सहित अन्य लोग भी पहुंचे और अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग की.

Related Articles

Back to top button