BiharCrime News

फुलवारी शरीफ में करंट लगने से बच्चे की मौत

Patna : फुलवारी शरीफ ब्लॉक के नजदीक सोमवार को करंट की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गयी. बच्चे को बचाने गया एक युवक इसकी चपेट में आने से घायल हो गया. घटना से गुस्साए लोगों ने पटना खगौल मुख्य मार्ग को जाम कर जमकर प्रदर्शन किया. बाद में समझाने बुझाने और मुआवजा की आश्वासन के बाद लोगों ने सड़क जाम खत्म किया.

इसे भी पढ़ें:पलामू: कथित बकोरिया पुलिस-नक्सली मुठभेड़ कांड की जांच एक बार फिर तेज, अबतक 350 से लोगों से हुई पूछताछ

स्थानीय लोगों के अनुसार करंट की चपेट में आने से बच्चा बुरी तरह घायल हो गया. आसपास के लोग आनन-फानन में दौड़ कर बच्चे को बचाने का प्रयास करने लगे. इसी क्रम में पप्पू कुमार युवक को करंट के झटके लगे, जिससे वह भी घायल हो गया. लोगों ने इसकी सूचना बिजली विभाग को दी और लाइन को डिस्कनेक्ट करने का आग्रह किया.

बिजली विभाग के कर्मियों ने सूचना पाकर आनन-फानन में अभिलंब जाकर लाइन काटा। लेकिन, तब तक करंट की चपेट में आए बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

इसे भी पढ़ें:रांची में दुष्कर्म की सबसे अधिक घटनाएं, गिरिडीह में सबसे ज्यादा दहेज हत्या

Related Articles

Back to top button