
Ranchi : चीफ सेक्रेटरी सुखदेव सिंह ने सभी विभागों के सचिवों को पत्र लिखकर कोरोना की स्थिति को देखते हुए विभाग के बजट की प्लानिंग करने को कहा है. उन्होंने सभी कार्यालयों को निर्देश दिया है कि किसी भी तरह की चल रही योजनाओं में फंड की वजह से रुकावट न हो.
योजनाओं से सम्बंधित फंड को उसकी महत्ता को देखते हुए आवंटित करें. नयी योजनाओं को शुरू करने से पहले डीपीआर बनाएं और फंड अलॉट करने से पहले सक्षम पदाधिकारी से अनुमति ले लें. वैसी नयी योजनाएं जिन्हें इसी वित्तीय वर्ष में पूरा करना है उससे सम्बंधित डीपीआर और लैंड आइडेंटिफिकेशन जरूर करा लें.
इसे भी पढ़ें:नेपाल से लौटेंगे 26 प्रवासी मजदूर, नेपाल सरकार ने दी स्वीकृति
मनरेगा मजदूरों के मानदेय का भुगतान किसी भी हाल में नहीं रुकना चाहिए. साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि कार्यस्थल पर काम करने वालों की कमी न हो, जिससे कि काम को समय पर पूरा किया जा सके. पेंशन और स्कॉलरशिप धारकों को डीबीटी के तहत बिना देर किए पैसा दें.
खरीफ फसल के लिए किसानों को समय पर बीज, खाद तथा राशि दें. जनवितरण प्रणाली से लोगों को मिलने वाले खाद्यान को समय पर बाटें ताकि कोरोना की वजह से किसी को भूखा न रहना पड़े. एमडीएम के तहत दी जाने वाली राशि भी समय पर दें.
ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बढ़ती गर्मी को देखते हुए पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करें. केंद्र और केंद्र प्रायोजित योजनाओं का प्रस्ताव समय पर केंद्र सरकार को भेजें ताकि पहली किस्त इसी वितीय वर्ष में मिल जाये.
इसे भी पढ़ें:गढ़वा में ई-पास की जांच कर रहे पुलिस जवान को बाइक सवार ने रौंदा, जवान सहित दो की मौत




