
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने केंद्रीय मानव संसाधन विभाग से अपील की है कि देश में कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न स्थिति में यात्रा करना मुनासिब नहीं है.
इसलिए झारखंड समेत देश के अन्य राज्यों के छात्रों को हो रही परेशानी को समझते हुए छात्रावासों को बंद ना करने की हिदायत दी जाए. इससे पहले सोशल नेटवर्किंग साइट्स ट्विटर पर मुख्यमंत्री से जेएमआई यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे लातेहार के छात्रों ने अपनी पीड़ा बतायी थी.
छात्रों का कहना है कि उन्हें दो दिन में हॉस्टल खाली करने कहा गया है. वे लोग दिल्ली में फंस गए हैं.ऐसे में उनकी मदद की जाए. उपरोक्त्त जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से छात्रावासों को बंद नहीं करने का आदेश निर्गत करने हेतु आग्रह किया है.
इसे भी पढ़ेंः #JantaCurfew: तमाम एहतियात के बाद रांची रेलवे लापरवाह, 600 मजदूरों को एलेप्पी से उतरते ही भगाया,देखें वीडियो
संकल्प, संयम और जनभागीदारी से करेंगे महामारी से मुकाबला
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता कर्फ्यू का समर्थन करते हुए मुख्यमंत्री ने झारखंडवासियों से अपील की है कि अपने-अपने घरों में रहना कोरोना वायरस को रोकने का सबसे अचूक हथियार है.
राज्य की जनता अपने आस पास रह रहे गरीबों की यथा सम्भव मदद करे. उन्होंने कहा कि संकल्प, संयम और जनभागीदारी से ही इस महामारी से मुकाबला किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ेंः दुष्कर्म पीड़िता बच्ची को स्कूल से निकाले जाने पर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा, यह बर्दाश्त के काबिल नहीं





719742 11023You produced some respectable points there. I looked on the internet for the issue and found many people will go along with together with your site. 957050