BiharLead NewsNEWS

बेगूसराय के बरौनी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पेप्सी के बॉटलिंग प्लांट का किया उद्घाटन

Begusarai : जिले में बरौनी के हवासपुर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पेप्सी के बॉटलिंग प्लांट का उद्घाटन किया. इस मौके पर उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन भी मौजूद थे. इस बॉटलिंग प्लांट में कई प्रतिष्ठित ब्रांड्स का उत्पादन होगा. इस बॉटलिंग प्लांट में पेप्सी, 7अप, मिरिंडा, माउंटेन ड्यू , ट्रॉपिकाना, स्लाईस जैसे कई ब्रांड्स का प्रोडक्शन होगा.

इसे भी पढ़ें : बहू की हत्या के आरोप में जेल में बंद ससुर की मौत

रिकॉर्ड समय में औद्योगिक ईकाइयां हो रहीं स्थापित

इस मौके पर शाहनवाज हुसैन ने कहा कि अप्रैल 2021 में बरौनी में पेप्सी के बॉटलिंग प्लांट के लिए जमीन दी गर्ई थी. पिछले महीने से ही प्लांट ने उत्पादन शुरू कर दिया. उन्होंने कहा कि बिहार में उद्योग क्षेत्र में न सिर्फ बड़े बड़े निवेश के प्रस्ताव जमीन पर उतर रहे हैं बल्कि रिकॉर्ड समय में औद्योगिक ईकाईयां स्थापित हो रही हैं. उऩ्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार उद्योग क्षेत्र में बड़ी कामयाबी हासिल करेगा.

इसे भी पढ़ें : पुलिस की पिटाई से ढ़िबरा कारोबारी की मौत का मामला: जहां की थी थानेदारी- अब वहीं हैं आरोपी

Related Articles

Back to top button