
Ranchi: ईडी ने ग्रामीण विकास विभाग के चीफ इंजीनियर वीरेंद्र कुमार राम को गिरफ्तार कर लिया है. उन्हें आज पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश किया जाएगा. संभावना है कि ईडी उन्हें पूछताछ के लिए एक सप्ताह का रिमांड कोर्ट से मांग सकती है. गिरफ्तारी के पूर्व हिरासत में लेकर ईडी ने उनसे घंटों पूछताछ की. पूछताछ के दौरान ईडी को अब तक चीफ इंजीनियर के पास लगभग 125 करोड़ की चल अचल संपत्ति की जानकारी मिली है. आपको बता दें कि मंगलवार सुबह से ईडी की टीम ग्रामीण विकास विभाग के चीफ इंजीनियर विरेंद्र कुमार राम के सभी ठिकानों पर छापेमारी की थी. छापेमारी के दौरान ईडी को 20 लाख से अधिक कैश बरामद हुए थे, वहीं डेढ़ करोड़ के जेवरात मिले थे.
मिली जानकारी के मुताबिक ईडी को यह भी पता चला है कि उन्होंने ब्यूरोक्रेट्स और पॉलिटिशियन के ब्लैक मनी को इन्वेस्ट किया है. पद का दुरुपयोग कर अवैध संपत्ति अर्जित करने के मामले में यह तय हो गया था कि वीरेंद्र राम की गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है. ईडी ने बुधवार शाम ही उन्हें हिरासत में ले लिया था. वीरेंद्र राम से ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय में देर रात तक पूछताछ चलती रही.
इसे भी पढ़ें: मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम के ठिकाने से करीब 25 लाख नकदी बरामद, लग्जरी वाहन का है शौकीन




