
Khunti. छत्तीसगढ़ के रहने वाले ड्राइवर की हत्या के मामले में खुलासा हो गया है. एसपी आशुतोष शेखर के निर्देश पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए इस घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार हुए आरोपियों में सावना स्वासी और अंकित स्वासी शामिल है. बता दें कि बीते 29 जुलाई को छत्तीसगढ़ के जशपुर के रहने वाले ड्राइवर का शव कर्रा-लापुंग बॉर्डर पर स्थित लतरातू डैम से बरामद हुआ था.
पैसे के विवाद में हुई थी हत्या
गिरफ्तार हुए आरोपियों से जब पुलिस ने पूछताछ की तो पुलिस को दोनों ने बताया कि दोनों युवक खलासी का काम करता था. मृतक ड्राइवर ने दोनों को पैसा नहीं दिया था. इस वजह से दोनों के मन में ड्राइवर को लेकर द्वेष था. घटना के दिन ड्राइवर ने आरोपियों को जानकारी दी कि वह ट्रक के सीमेंट लोड कर रांची आ रहे हैं.
इसे भी पढ़ें- अश्लील फिल्म बनाकर पोर्न वेबसाइट को 10 लाख में बेची, वेब सीरीज में काम का दिया था झांसा
आरोपियों के द्वारा ड्राइवर को डूमरगढी बुलाया गया.और पूर्व से नियोजित तरीके से ड्राइवर की हत्या करके उसके शव को डैम में फेंक दिया था.
डैम से बरामद हुआ था शव
कर्रा पुलिस ने 29 जुलाई को कर्रा-लापुंग बॉर्डर पर स्थित लतरातू डैम से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए खूंटी भेज दिया था. जानकारी के अनुसार ग्रामीण से मिली सूचना के आधार पर चौकीदार तेजा उराव ने अज्ञात व्यक्ति के शव देखे जाने की सूचना कर्रा थाना को दी थी. इस पर कर्रा पुलिस ने लतरातू डैम पहुंचकर शव को पानी से बाहर निकाला था. शव के चेहरे व सिर पर चोट के निशान देखे गए थे.





I used to be able to find good info from your blog posts.
I always spent my half an hour to read this web site’s articles or reviews daily along with a mug of coffee.
I learn something new and challenging on blogs I stumbleupon everyday.
I really like and appreciate your blog post.
Like!! Thank you for publishing this awesome article.