Koderma

कोडरमा के होली फैमिली हॉस्पिटल में कीमोथेरेपी सेंटर का हुआ उद्घाटन, टीएमएच मुंबई से प्रशिक्षित डॉक्टर और नर्सों की मिलेगी सेवा 

Koderma: कैंसर मरीजों को सहायता प्रदान करने वाली संस्था आवर हैप्पी फैमिली ट्रस्ट की पहल पर होली फैमिली हॉस्पिटल के तत्वाधान में टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल मुंबई के सहयोग से रविवार को होली फैमिली हॉस्पिटल परिसर में जिले का पहला कीमो थेरेपी सेंटर का उद्घाटन किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सह सांसद अन्नपूर्णा देवी, विधायक डॉ नीरा यादव एवं उद्घाटनकर्ता टीएमएच मुंबई के मेडिकल ऑंकोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. कुमार प्रभास मौजूद थे. मुख्य अतिथि अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि कैंसर से पीड़ित लोगों के समूह के द्वारा कैंसर से पीड़ित अन्य दूसरे लोगों की परेशानियों को देखते हुए शुरू किए गए इस कीमोथेरेपी सेंटर से लोगों को मानसिक एवं आर्थिक रूप के परेशानियों से बड़ी राहत मिलेगी.
इसे भी पढ़ें: कोडरमा: लापता युवती का सुराग नही, पुलिस जांच में उलझी रही, परिजन हत्या की आशंका में सड़क पर उतरे

विधायक डॉ नीरा यादव ने कीमोथेरेपी सेंटर के उद्घाटन को कोडरमा जिला के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया. टीएमएच मुंबई के डॉ कुमार प्रभास ने कहा कि हर समस्या का समाधान सरकार नहीं कर सकती है. समाज को और लोगों को आगे आकर समस्याओं के समाधान के प्रति सोचने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि आज कैंसर होने का एक सबसे बड़ा कारण तंबाकू से बने उत्पाद है. वर्तमान में 100 में से 50 कैंसर के मामले तंबाकू के उपयोग करने से सामने आ रहे हैं. उन्होंने बताया कि टीएमएच में उनकी देखभाल में होली फैमिली से चिकित्सक और नर्सों की एक टीम ने कीमोथेरेपी देने का प्रशिक्षण प्राप्त किया है जिससे लोगों को बेहतर लाभ प्राप्त होगा.

हॉस्पिटल की सिस्टर जेसी ने बताया कि कोरोना काल में जिस प्रकार से होली फैमिली की टीम ने पूरी तरह से समर्पित होकर महामारी से मुकाबला कर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में एक मिसाल कायम किया, उसी प्रकार कीमोथेरेपी सेंटर में भी यहां की टीम के द्वारा पूरी तरह से समर्पित एवं सेवा भाव से सहयोग दिया जाएगा. आवर हैप्पी फैमिली ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. अरुण मिश्रा ने बताया कि कीमोथेरेपी के लिए पहले कोडरमा से लोगों को रांची, जमशेदपुर समेत अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था, पर अब यह सुविधा यहीं उपलब्ध हो पाएगी. पहले दिन अरुण मिश्रा ने पहला कीमोथेरेपी लिया.

मौके पर डॉ सतीश कुमार, डॉ. गुंजेश, संजय शर्मा, ज्ञानरंजन, राजीव दीवान, भैया अनूप कुमार, राजेश कुमार, सुरेश झांझरी, विवेक सहल, रंजीत चौधरी, अंजना जैन, ललिता देवी, नेमी देवी झांझरी, प्रेमलता झांझरी, सिद्धार्थ झांझरी, पिंकी जैन, कमल सेठी, महेश दारूका, राजेश शर्मा, मधुसूदन दारूका, अमित कुमार, श्यामसुंदर सिंघानिया, संगीता शर्मा, मनीष सेठी, आनंद सामंतो, उत्पल सामंतो, पदम जैन, मुकेश भलोटिया, डॉ वीरेंद्र कुमार, माला दारुका, अरविंद मिश्रा, वंदना अग्रवाल, प्रदीप भारद्वाज, आशीष जैन, संदीप जैन, नवीन जैन उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button