Sports

झारखंड की बेटियां प्रतीक्षा और पूर्णिमा भारतीय महिला फुटबॉल कैंप के लिए चयनित

Ranchi : अगले दो महीनों में झारखंड में स्पोर्ट्स मूवमेंट तेज होगा. सीएम हेमंत सोरेन की पहल पर जमशेदपुर में फुटबॉल के लिए नेशनल कैंप लगेगा. इस कैंप के लिए सिमडेगा की दो लड़कियों को भी सेलेक्ट किया गया है.

प्रतीक्षा लकड़ा और पूर्णिमा कुमारी U-17 और U-20 के लिए नेशनल टीम का हिस्सा बन गयी हैं. इस पर पूरे सिमडेगा और झारखंड में खुशी की लहर है.

इसे भी पढ़ें- आईये जानते हैं किस हाल में है झारखंड का ‘टाईगर’

फुटबॉल वर्ल्ड कप में दिखायेंगी हुनर

जमशेदपुर में फीफा अंडर -17 विश्व कप के लिए चयनित भारतीय महिला फुटबॉल टीम का नेशनल कैम्प लगना है. अंडर-17 का 4 फरवरी से और अंडर-20 का कैंप 7 फरवरी से आयोजित होगा. आम तौर पर पूर्व में फुटबॉल टीम का नेशनल कैंप गोवा में लगता था पर इस बार झारखंड को मेजबानी मिली है.

फीफा अंडर-17 विश्व कप के लिए चयनित भारतीय महिला फुटबॉल टीम में सिमडेगा के ठेठईटांगर प्रखंड के जामबहार की पूर्णिमा कुमारी का चयन हुआ है. अंडर-20 भारतीय महिला फुटबॉल टीम के कैंप के लिए सदर प्रखंड के खूंटी टोली की प्रतीक्षा लकड़ा सेलेक्ट की गयी हैं. ये दोनों खिलाड़ी पूर्व में भी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं.

उम्मीद की जा रही है कि दोनों कैटेगरी (U-17 और U-20 वर्ल्ड कप) में नेशनल टीम में शामिल की गयीं झारखंड की ये प्लेयर देश का नाम रोशन करेंगी.

इसे भी पढ़ें- कोविड वैक्सीनेशन से क्यों डर रहे स्वास्थ्यकर्मी, लक्ष्य के लगभग आधे लोग ही करा रहे वैक्सीनेशन

हॉकी की नेशनल टीम में भी जलवा

सिमडेगा के लिए हाल का समय खेल और खिलाड़ियों के लिहाज से उपलब्धियों भरा रहा है. फुटबॉल कैंप के लिए एक साथ दो बेटियों का चयन नेशनल टीम के लिए हुआ है. इसके अलावे फिलहाल इस जिले की कुछ महिला हॉकी खिलाड़ी अभी विदेशी धरती पर देश का पताका लहरा रही हैं.

सैंटियागो चिली के दौरे पर नेशनल महिला हॉकी टीम (जूनियर) शानदार खेल दिखा रही है. चिली की जूनियर और सीनियर टीम को भारतीय टीम हरा चुकी है. इंडियन टीम (जूनियर) में शामिल संगीता कुमारी, व्यूटी डुंगडुंग और सुषमा कुमारी लगातार टीम को जीत दिला रही हैं.

इसे भी पढ़ें- लगभग 9 हजार वर्ग फीट का होगा मंत्रियों का बंगला, वास्तु का भी रखा जायेगा ध्यान

Related Articles

Back to top button