ChatraCrime NewsJharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsRanchiTOP SLIDERTop Story

चतरा: रिश्वत लेते दो पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल होने से हड़कंप, एसपी ने किया निलंबित

Ranchi: चतरा में पुलिसकर्मी का रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि आरोपी पुलिसकर्मी पारिवारिक विवाद को सुलझाने के लिए पैसे वसूल कर रहा था, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. इसके साथ ही इस पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं. आरोपी एएसआई का नाम नागेश्वर पंडित जबकि दूसरे का नाम सहदेव बताया जा रहा है. दोनो लावालौंग थाना में तैनात है,

इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. ये वीडियो जैसे ही पुलिस प्रशासन के समक्ष आया, हड़कंप मच गया. घटना का वीडियो सामने आने के बाद वीडियो को गंभीरता से लेते हुए एसपी राकेश रंजन ने आरोपी दोनो पुलिसकर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. और इस मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं. इस मामले की जांच एसडीपीओ सिमरिया को सौंप दी गई हैं.

Related Articles

Back to top button