
Dhanbad : देश में बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दामों और बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस केंद्र सरकार पर हमलावर है. कांग्रेस केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रही है.झारखंड प्रदेश कांग्रेस भी लगातार आंदोलन की रणनीति बनाकर केंद्र सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है. शुक्रवार को झारखंड प्रदेश यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष कुमार गौरव की अगुवाई में धनबाद यूथ कांग्रेस के द्वारा धनबाद में बैलगाड़ी रैली निकाली गयी. रैली में मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गयी.
विरोध प्रदर्शन के दौरान झारखंड प्रदेश यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष कुमार गौरव ने कहा कि फिलहाल पेट्रोल की कीमत 32 रूपये है. जिस पर केंद्र सरकार 35 रुपये जोड़कर कमिशन अलग से ले रही है.
इसे भी पढ़ें :SBI के कस्टमर ध्यान दें, जानिये आज से 2 दिनों तक कौन सी सेवाएं रहेंगी बाधित
जिसे लेकर पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं. केंद्र सरकार प्रति 2 महीना में जीएसटी काउंसिल की बैठक में टैक्स बढ़ाती है. जिससे पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ रहे हैं.
वहीं झारखंड सरकार द्वारा वैट को लेकर कहा की झारखंड के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव से बात हुई है. रामेश्वर उरांव ने वैट कम करने का आश्वासन भी दिया है.
इसे भी पढ़ें :BIG NEWS : सरकार ने दिया सबसे बड़ा ऑर्डर, 14 हजार 500 करोड़ में खरीदी जाएंगी 66 करोड़ वैक्सीन




