
Koderma : जिले के डोमचांच थाना अंतर्गत बांग्लाखलार में शनिवार को 9:30 बजे सुबह बोलेरो की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान किशन राय (उम्र 35 वर्ष, पिता विशननाथ राय, ग्राम बांग्लाखलार, डोमचांच) के रूप में हुई है.
जानकारी के अनुसार युवक अपनी मोटरसाइकिल लेकर घर से डोमचांच कुछ काम करने के लिए आ रहा था. इसी दौरान गांव में ही एक बोलेरो ने युवक को अपनी चपेट में ले लिया.
मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. सदर अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया.




