Chatra

चतरा: पाइपलाइन के माध्यम से हर घर गैस पहुंचाने की मुहिम तेज

Chatra: जिले में पाइपलाइन के माध्यम से घर-घर रसोई गैस पहुंचाने की मुहिम अब तेज हो गई है. मंगलवार को चतरा जिला प्रशासन ने भारत गैस रिसोर्सेज लिमिटेड को सदर प्रखंड के जांगी गांव में मदर स्टेशन के निर्माण के लिए एक एकड़ भूमि उपलब्ध करा दी है. अपर समाहर्ता संतोष कुमार सिन्हा ने मंगलवार को कंपनी के प्रबंधक को जमीन की कागजात भेंट की.

कंपनी के प्रबंधक ने बताया कि चतरा जिला में पाइप लाइन से लोगों के घरों तक रसोई गैस पहुंचाने का काम तेज रफ्तार से चल रहा है. जिले के हरहद गांव तक पाइपलाइन में रसोई गैस रिचार्ज कर दिया गया है.

आने वाले दिनों में लोगों को पाइप लाइन से ही रसोई गैस उनके घरों में ही उपलब्ध होने लगेगी. उन्होंने बताया कि इसमें उपभोक्ताओं को काफी लाभ मिलेगा. पाइप लाइन से मिलने वाली गैस सिलेंडर गैस से सस्ता और सुरक्षित भी होगी. उन्होंने बताया कि वाहनों में लगने वाले सीएनजी गैस के लिए जिले में दो पेट्रोल पंप का चयन किया गया है. चयनित दोनों पेट्रोल पंप में शीघ्र ही सीएनजी गैस उपलब्ध होने लगेगी. वाहनों में सीएनजी गैस का सिस्टम लगवाने में ज्यादा खर्च भी नहीं आता है.

Related Articles

Back to top button