JharkhandRanchi

CCL और हॉकी सिमडेगा ने किया सुदूरवर्ती इलाकों के बच्चों के बीच हॉकी स्टीक का वितरण

Ranchi : सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड और हॉकी सिमडेगा के सहयोग से सिमडेगा जिले के विभिन्न सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाकों के 100 हॉकी खिलाड़ियों के बीच हॉकी स्टिक का वितरण किया. यह कार्यक्रम एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम सिमडेगा में किया गया. कार्यक्रम के माध्यम से सिमडेगा जिले के अधिकांस वैसे सुदूरवर्ती इलाकों के खिलाड़ियों के बीच हॉकी स्टिक का वितरण किया गया जहां विकास का आभाव है.

लेकिन हॉकी खेलने के लिए वहां के बच्चों ने खुद से श्रमदान कर मैदान का निर्माण किया है. पहाड़ों के बीच बसे जपलंगा गांव जो कभी असामाजिक तत्वों का डेरा था इसी तरह के कई गांव के प्रतिभावान हॉकी खिलाड़ी को स्टिक वितरण किया गया है.

इसे भी पढ़ें:बक्सर में महंगे पेट्रोल से तंग युवक ने अपनी बाइक में खुद लगाई आग, कहा-रोज की समस्या अब खत्म

मुख्य अतिथि सिमडेगा जिला के उपायुक्त महोदया आर रोनिता ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ खेल भी जरूरी है. हमें खुशी है कि 8-10 साल के बच्चें हॉकी को लेकर उत्साहीत हैं. उन्होंने सीसीएल को धन्यवाद देते हुए कहा की सिमडेगा जिला हॉकी की नर्सरी और यहां के खिलाड़ियों को इन सब खेल कीट की बहुत आवश्यकता है.

सीसीएल से मेरा अनुरोध होगा कि और अधिक से अधिक खिलाड़ियों को इस तरह की किट वितरण किया जाए.
CCL कल्याण की HOD रेखा पांडे ने कहा कि हम लोगों का प्रयास है कि जिन इलाकों में हॉकी खिलाड़ियों की अधिकता है वहां खेल कीट उपलब्ध कराए जा सकें.

इससे पूर्व CCL के कल्याण की HOD रेखा पांडे,खेल प्रबंधक आदिल हुसैन और कल्याण प्रबंधक अविराज शेखर के द्वारा सिमडेगा के उपायुक्त आर रोनिता, पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार का पौधा देखकर स्वागत किया गया.

इसे भी पढ़ें:झारखंड में वज्रपात का कहरः पिछले एक सप्ताह में 10 लोगों की गई जान

Related Articles

Back to top button