
Ranchi: भारत सरकार के केन्द्रीय कैबिनेट की ओर से मई 2023 में स्वीकृत महत्वाकांक्षी योजना CITIIS 2.0 के तहत शहरों के चयन और योजना के क्रियान्वयन को लेकर ऑपरेशनल गाईडलाइन निर्धारण की तैयारी शुरु हो गयी है इसके लिए देशभर के महत्वपूर्ण शहरों में वैस्ट मैनेजमेंट के क्षेत्र में हो रहे प्रयासों की जानकारी ली जा रही है. इसी क्रम में भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय अंतर्गत राष्ट्रीय शहर कार्य संस्थान, फ्रेच डेवलपमेंट एजेंसी (AFD) और Espelia (Paris) के सदस्यों की संयुक्त टीम दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंची है. सोमवार को टीम के सदस्यों नें रांची स्मार्ट सिटी परिसर स्थित सिवरेज ट्रिटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया और अत्याधुनिक तक्नीकी पर आधारित इस प्लांट की प्रशंसा की. इस मौके पर रांची स्मार्ट सिटी के कंफ्रेंस हॉल में राज्य शहरी विकास अभिकरण के निदेशक अमित कुमार और रांची नगर निगम के प्रशासक शशिरंजन की उपस्थिति में पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के जरिए रांची शहर में हो रहे वैस्ट मैनेजमेंट की जानकारी दी गई
झीरी स्थित डंपिंग यार्ड में लैंड फिलिंग और सौंदर्यीकरण की योजना और निविदा की अद्यतन जानकारी इत्यादि से टीम को अवगत कराया गया.
रांची स्मार्ट सिटी के कमांड सेंटर का भी निरीक्षण
टीम की ओर से स्मार्ट सिटी के कमांड कंट्रोल एंड कम्यूनिकेशन सेंटर का भी निरीक्षण किया गया इससे पहले टीम के समक्ष कमांड सेंटर पर आधारित एक पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन भी रखा गया. सदस्यों को कमांड सेंटर के कार्यों से डेमों कराकर रु ब रु कराया गया.
इंटीग्रेटेड इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण का भी लिया जायजा
टीम के सदस्यों नें रांची स्मार्ट सिटी के तहत निर्मित हो रहे इंटिग्रेटेड इंन्फ्रास्ट्रक्चर निर्माण ,उसमें प्रयोग किये गए विशेष तक्नीकी और उससे होनेवाले फायदे की भी जानकारी दी गयी. पावर प्वाइंट के माध्यम से जानकारी देनें के बाद उनके लिए फिल्ड विजिट भी कराया गया. इसी क्रम में सदस्यों नें स्मार्ट सिटी के एसटीपी का भी अवलोकन किया.
झीरी स्थित डंपिग यार्ड का किया निरीक्षण
सदस्यों नें झीरी स्थित डंपिंग यार्ड का निरीक्षण किया और रांची नगर निगम द्वारा उस जगह को सुंदर और स्वच्छ बनानें के लिए तैयार की गयी योजना की भी जानकारी ली गयी. इस क्रम में झीरी में गेल द्वारा निर्माणाधिन प्लांट का भी अवलोकन किया गया.
मंगलवार को भी होगा निरीक्षण
मंगलवार को टीम रांची नगर निगम क्षेत्र के कई योजनाओं का भौतिक निरीक्षण करेगी और देखेगी कि वैस्ट मैनेजमेंट के लिए नगर निगम और सरकार की ओर से क्या कुछ प्रयास किया जा रहा है. दरअसल यह टीम CITIIS 2.0 के अंतर्गत शहरों के चयन और योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए ऑपरेशनल गाइडलाइंस तैयार करने के लिए देशभर के महत्वपूर्ण शहरों में वेस्ट मैनेजमेंट के क्षेत्र में हो रहे अच्छे प्रयासों और इस दौरान आ रही चुनौतियों की जानकारी ले रही है. इन्हीं जानकारियों और चुनौतियां के आधार पर ऑपरेशनल गाइडलाइंस तैयार किया जाएगा.
कार्यक्रम में ये भी रहे मौजूद
दिनभर के कार्यक्रम में राज्य शहरी विकास अभिकरण के निदेशक अमित कुमार,रांची नगर निगम के नगर प्रशासक शशिरंजन,रांची नगर निगम के उप प्रशासक रजनीश कुमार,रांची स्मार्ट सिटी के जीएम राकेश कुमार और टीम के आठ सदस्य मौजूद रहे. इस मौके पर रांची स्मार्ट सिटी और रांची नगर निगम के कई पदाधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे.





