
Chatra: जनता की शिकायत पर तीन कर्मियों को जिला राजस्व शाखा की प्रतिनियुक्ति समाप्त करते हुए कुंदा अंचल एंव प्रखंड कार्यालय में प्रतिनियुक्त किया गया है. डीसी अबू इमरान की इस कारवाई से समाहरणालय समेत अन्य कार्यालयों के कर्मियों में हड़कंप मच गया है. डीसी अबू इमरान ने कहा कि जनता के द्वारा जिला राजस्व शाखा कार्यालय में कर्मियों के द्वारा फेयर डीलिंग नहीं होने की शिकायत मिल रही थी.जिसके बाद आशु लिपिक चंद्रकांता प्रतिनियुक्त जिला राजस्व शाखा चतरा से समाप्त करते हुए कुंदा अंचल कार्यालय में प्रतिनियुक्त किया गया है. अरुण कुमार सिंह उच्च वर्गीय लिपिक को कुंदा प्रखंड कार्यालय एंव सम्मी कुमार उच्च वर्गीय लिपिक को कुंदा प्रखंड में प्रतिनियुक्त किया गया है. डीसी ने तत्काल प्रभाव से तीनों कर्मियों को जिला राजस्व शाखा से विरमित करते हुए प्रतिनियुक्त कार्यालय में पदभार ग्रहण करने का आदेश जारी किया है. ज्ञात हो कि डीसी अबू इमरान के द्वारा लगातार कार्यालयों को सतर्क किया जाता रहा है कि जनता को किसी प्रकार की असुविधा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. जनता से प्राप्त शिकायत को संज्ञान में लेते हुए जिला राजस्व शाखा के कर्मियों पर की गई करवाई से शेष कार्यालय कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है.
इसे भी पढ़ें: आहार ज्ञान की जानकारी आज समय की जरूरत- शम्स तबरेज




