
Ranchi: आईपीएस शम्स तबरेज ने कहा है कि आहार ज्ञान की जानकारी आज समय की जरूरत है. उनका यह प्रयास होगा कि पुलिस महकमे में भी इसे लेकर जागरूकता फैलाई जाए और जरूरत पड़ने पर इसमें आहार विशेषज्ञों की मदद ली जाए. डॉक्टर शम्स तबरेज ने यह बातें इंडियन डाइटेटिक एसोसिएशन के झारखण्ड चैप्टर द्वारा आयोजित एक सेमिनार सह वार्षिक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कहीं. कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रांची विमेंस कॉलेज की प्राचार्य डॉक्टर शमशुन निहार ने कहा कि आहार ज्ञान झारखंड की जरूरत है. इसके माध्यम से ही झारखंड में कुपोषण को दूर किया जा सकता है.
मौके पर चिकित्सक डॉ अनुज कुमार ने हेल्थी बोन के संबंधित जानकारी दी. मधुमेह विशेषज्ञ डॉक्टर धनधनिया ने डायबिटीज और ट्यूबरक्लोसिस पर अपनी जानकारी दी. डॉ पंकज मिश्रा ने किडनी से संबंधित आहार के बारे में बताया. समाज सेविका नीतू सिंह और झारखंड सरकार के पब्लिक हेल्थ विश मैनेजर डॉक्टर शिशिर राय ने भी अपने विचार साझा किए. कार्यक्रम को सफल बनाने में आईडीए झारखंड चैप्टर की अध्यक्ष गजाला मतीन की सराहनीय भूमिका रही. इस दौरान रांची विमेंस कॉलेज की शिक्षिका गीता कुमारी, अर्पिता मिश्रा, निगार फातिमा, नाजिया, स्नेहा वर्मा एवं कोमल आदि उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें: Ranchi: पावर वर्कर्स यूनियन की बैठक, कर्मियों ने कहा- आंदोलन में जाने पर प्रबंधन होगा जिम्मेवार




