Corona_UpdatesGarhwaJharkhand

कन्यादान के बाद दुल्हन के पिता समेत तीन गिरफ्तार, डीजे का सामान जब्त

कोविड प्रोटोकॉल उल्लंघन का मामला

Gharwa : सरकार व प्रशासन के तमाम प्रयासों के बावजूद लोग तामझाम के साथ शादी के आयोजन से बाज नहीं आ रहे हैं. गुरुवार की रात रमना प्रखंड के टंडवा गांव में तामझाम के साथ शादी हो रही थी. पुलिस कन्यादान के बाद दुल्हन के पिता सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. डीजे का भी सारा सामान जब्त कर लिया है.

दरअसल, टंडवा गांव के इंद्रदेव राम की बेटी की बारात उत्तर प्रदेश की कोन गांव से आयी थी. शादी में मात्र 11 लोगों के शामिल होने की गाइडलाइन जारी की गई है, लेकिन यहां नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही थी.

इसे भी पढ़ें: पाकुड़ में शौच करने जा रही नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी युवक गिरफ्तार

वहीं, ऑर्केस्ट्रा का आयोजन कर आसपास के गांव के लोगों को भी कोरोना की दावत दी गयी थी. इसकी सूचना रमना थाना प्रभारी रणविजय सिंह को मिली तो उन्होंने फौरन पुलिस बल के साथ टंडवा गांव पहुंचकर ऑर्केस्ट्रा और डीजे साउंड के सारे सामान जब्त कर लिये. वहीं, दुल्हन के पिता इंद्रदेव राम, ऑर्केस्ट्रा के मालिक नंदू राम और डीजे साउंड के मालिक नीतीश यादव को कस्टडी में ले लिया.

बाद में दुल्हन के पिता को रस्म पूरी करने के लिए कुछ समय के लिए मुक्त कर दिया गया. थाना प्रभारी रणविजय सिंह ने कहा कि पुलिस ने डीजे और ऑर्केस्ट्रा के सामान बरामद किए हैं. नियम के उल्लंघन के आरोप में दुल्हन के पिता सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

इसे भी पढ़ें: नहीं हो रही है सफाई, तो जीपीएस लोकेशन के साथ 9431104429 पर व्हाट्सएप करें कचरे का फोटो

Related Articles

Back to top button