GarhwaJharkhand

गढ़वा में ई-पास की जांच कर रहे पुलिस जवान को बाइक सवार ने रौंदा, जवान सहित दो की मौत

Garhwa : पलामू-गढ़वा के सीमावर्ती और गढ़वा-डाल्टनगंज मुख्य मार्ग पर भिखी मोड़ के पास ई-पास की जांच कर रहे पुलिस के जवान को ट्रिपल लोड बाइक सवारों ने जोरदार धक्का मार दिया, जिससे पुलिस जवान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. इस दौरान मोटरसाइकिल भी पलट गई, जिससे उसपर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतक जवान पलामू जिले के छतरपुर गांव का निवासी प्रमोद राय (40 वर्ष) बताया गया है.

मोटरसाइकिल सवार मृतक की पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के पथरा गांव निवासी सुभाष कुमार (26 वर्ष) के रूप में पहचान हुई है. वही इस घटना में घायल पथरा गांव निवासी क्रांति कुमार (22 वर्ष) व छोटू कुमार (20 वर्ष) गंभीर रूप से जख्मी हैं.

इसे भी पढ़ें:तहलका के पूर्व संपादक तरुण तेजपाल दुष्कर्म के आरोपों से बरी

घटना के संबंध में बताया जाता है कि डंडा पुलिस के द्वारा भिखी मोड़ के पास ई-पास व ट्रिपल लोडिंग को लेकर वाहन की चेकिंग की जा रही थी. उसी बीच पथरा की ओर से आ रही एक मोटरसाइकिल सवार को पुलिस आरक्षी प्रमोद राय के द्वारा रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन मोटरसाइकिल इतना तेज रफ्तार में था कि प्रमोद राय को धक्का मारते हुए कुछ दूर जाकर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे आरक्षित प्रमोद राय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

इसे भी पढ़ें:नारदा स्टिंग केसः टीएमसी नेताओं को जमानत नहीं, नजरबंद रहेंगे चारों

इधर, मोटरसाइकिल सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद तीनों घायलों को उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां इलाज के दौरान सुभाष कुमार की मौत हो गई, जबकि इस घटना में घायल दो और मोटरसाइकिल सवारों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है.

घटना की सूचना मिलने के बाद गढ़वा के एसपी श्रीकांत एस राव खोत्रे सदर अस्पताल पहुंचे और दुख प्रकट किया. इस संबंध में एसपी ने कहा कि भिखी मोड़ के पास पुलिस के द्वारा ही ईपास व ट्रिपल लोडिंग वाहनों की चेकिंग की जा रही थी. इसी बीच जवान को एक मोटरसाइकिल सवार ने धक्का मार दिया. जिससे जवान की मौत हो गई है. यह बहुत दुखद घटना है. लोगों से अपील किया की कि पुलिस आपकी सेवा में है. मदद करें ताकि, इस तरह की घटना दोबारा ना हो. मृत आरक्षी के शव को पोस्टमार्टम कराकर व सलामी देकर पार्थिव शव को उनके घर भेज दिया गया है.

इसे भी पढ़ें:स्व दुर्गा सोरेन की 11वीं पुण्यतिथि मनाई गई

Related Articles

Back to top button