ChatraJharkhand

चतरा और लातेहार में आतंक का पर्याय बना टीपीसी का सब जोनल कमांडर गिरफ्तार

  • 5 लाख का इनाम घोषित था

Chatra : एसपी ऋषभ झा के नेतृत्व में चतरा पुलिस को टीपीसी उग्रवादी संगठन के विरुद्ध एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने संगठन के सबजोनल कमांडर अनिश्चय को गिरफ्तार कर लिया है.अनिश्चय चतरा और लातेहार जिले में आतंक का पर्याय रहा है. वह चतरा जिले के टंडवा और लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र में सक्रिय था. उसके खिलाफ दोनों जिलों में 15 मामले मामले दर्ज हैं.

इसे भी पढ़ें – Corona Update: रांची से 3, लातेहार से 1 और सिमडेगा से 8 कोरोना पॉजिटिव, राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 948

गुप्त सूचना के आधार पर हुई गिरफ्तारी

एसपी ऋषभ झा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर टंडवा एसडीपीओ आशुतोष सत्यम के नेतृत्व में टीम का गठन कर कारवाई की गयी. बताया जा रहा है कि गिरफ्तार उग्रवादी अनिश्चय के ऊपर पांच लाख का ईनाम घोषित है. चतरा पुलिस ने लेवी के 1.16 लाख रुपये के साथ टीपीसी के उग्रवादी को गिरफ्तार किया.

इसे भी पढ़ें – #WHO विशेषज्ञ  ने कहा- भारत में हालात खतरनाक नहीं, लेकिन जोखिम बरकरार है

लेवी वसूलता था

गिरफ्तार हुए टीपीसी के सब जोनल कमांडर का टंडवा पिपरवार क्षेत्र में संचालित कोल परियोजनाओं से जुड़े कोल व्यावसायियों और ट्रांसपोर्टरों में आतंक था. यह टीपीसी उग्रवादी संगठन के आक्रमण और भिखन गंझू के निर्देश पर टंडवा एवं पिपरवार क्षेत्र में संचालित होनेवाली कोल परियोजना से जुड़े कोल व्यवसायियों और ट्रांसपोर्टरों से रंगदारी के रूप में लेवी वसूल करता था. लेवी के पैसे का उपयोग व्यापक स्तर पर उग्रवादी गतिविधि एवं सरकार के विरुद्ध हिंसात्मक घटनाओं को अंजाम देने में किया जाता था.

इसे भी पढ़ें – लद्दाख में गतिरोध पर भारत-चीन में हुई लेफ्टिनेंट जनरल स्तर की बातचीत, सैन्य और कूटनीतिक तौर पर जारी रहेगा संवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button