BiharCrime NewsNEWS

हाजीपुर में वार्ड सदस्य ने युवक की गोली मारकर की हत्या

Hajipur : हाजीपुर में शुक्रवार को एक युवक की हत्या कर दी गई है. घटना जुड़ावनपुर थाना की पहाड़पुर पश्चिमी पंचायत की बताई जा रही है. यहां किसी पुराने विवाद की वजह से छठ देखकर लौट रहे युवक को बदमाशों ने गोली मार दी. पटना में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान पहाड़पुर पश्चिमी निवासी राजीव रंजन कुमार के रूप में हुई है.

क्या है मामला

गोली मारने का आरोप गांव के ही वार्ड सदस्य बिंदु राय एवं उनके भाई पर लगा है. विधान परिषद चुनाव को लेकर हुए विवाद इसका कारण माना जा रहा है. जानकारी के मुताबिक राजीव रंजन कुमार शुक्रवार की सुबह छठ पूजा देखकर घाट से लौट रहा था. इसी दौरान पहले से घात लगाए बिंदु राय ने राजीव रंजन पर लगातार गोलियां चला दी. इनमें कुछ गोली उसे लग गयी.

राजीव रंजन को आनन-फानन में इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राघोपुर फतेहपुर भर्ती कराया गया. डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. इलाज के दौरान पटना में राजीव रंजन की मौत हो गई. हत्या के बाद पुलिस भी मामले की जांच में गांव में पहुंची है.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : गर्भवती पूजा देवी मौत मामले की जांच करने एमजीएम पहुंची रांची की 4 सदस्यीय टीम

Related Articles

Back to top button