Court News

अधिवक्ता की हत्या मामले में सात आरोपियों के खिलाफ हुआ आरोप गठन

Ranchi : सिविल कोर्ट के अधिवक्ता राम प्रवेश सिंह की मामले में जेल में बंद 7 आरोपियों के खिलाफ आरोप गठन हुआ. अधिवक्ता की हत्या 9 दिसंबर 2019 की रात्रि 8 बजे कर दी गयी थी. इस मामले की सुनवाई अपर न्यायायुक्त बीके पांडे की अदालत में चल रही है. सुनवाई के दौरान मामले के सभी आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश किया गया. जज ने सभी आरोपियों को उनके खिलाफ लगे आरोपों को पढ़ कर सुनाया. आरोपियों ने आरोपों से इंकार किया और मामले में सुनवाई की मांग की.

इसे भी पढ़ें :पंचायत प्रतिनिधियों ने लगायी गुहार, वैकल्पिक व्यवस्था होने तक सरकार दे अवधि विस्तार

अदालत ने मामले से जुड़े एपीपी को चार जनवरी 2021 से साक्ष्य प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है. शनिवार को जिनके खिलाफ आरोप तय किया गया उनमें रोहित कुमार, राम पाहन, शिवम कुमार, सतीश कुमार पाठक, राजा कुमार साहू, शंकर राम और सतीश मुंडा शामिल हैं. सभी लोग इस मामले में जेल में बंद हैं.

अदालत ने आरोपियों पर षड्यंत्र रचने, गोली मार कर हत्या करने तथा अवैध अग्नियास्त्र अधिनियम के तहत आरोप तय किया है. गौरतलब है कि आरोपियों ने कांके थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर स्थित अधिवक्ता के आवास पर जाकर उनकी गोली मार कर उनकी हत्या कर दी थी. इस मामले में अधिवक्ता के पुत्र अभिषेक कुमार सिंह ने प्राथमिकी दर्ज करवायी थी.

इसे भी पढ़ें :पारिवारिक विवाद में गयी महिला की जान, पति पर हत्या का आरोप, गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button