Crime NewsHazaribaghJharkhand

पारिवारिक विवाद में गयी महिला की जान, पति पर हत्या का आरोप, गिरफ्तार

Hazaribagh : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गांव डेमोटांड़ में सनशाइन पोल फैक्ट्री में काम करनेवाले राहुल मेहता पर अपनी पत्नी ज्योति कुमारी (24) की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगा है. मामला शनिवार की दोपहर का बताया जा रहा है. पुलिस ने आरोपी पति राहुल मेहता को हिरासत में ले लिया है.

इसे भी पढ़ें :पंचायत प्रतिनिधियों ने लगायी गुहार, वैकल्पिक व्यवस्था होने तक सरकार दे अवधि विस्तार

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि राहुल मेहता और ज्योति कुमारी के बीच शुक्रवार की रात को ही झगड़ा हुआ था. शनिवार की सुबह भी दोनों में झगड़ा हुआ. दिन के करीब 11 बजे पत्नी ने आत्महत्या करने की बात कही. आरोप है कि इसी बात पर आवेश में आकर राहुल ने लकड़ी से उसका गला दबाकर उसकी हत्या कर दी.

राहुल और ज्योति के दो बच्चे हैं (एक तीन साल की बेटी और एक डेढ़ साल का बेटा). राहुल मेहता की मानसिक हालत ठीक नहीं बतायी जा रही है. वह गया के नया शहर का रहनेवाला है, उसकी ससुराल हजारीबाग जिला के बोंगा में है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें :50 और 200 रुपये के नकली नोटों के साथ एक गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button