JharkhandLead NewsRanchi

युवा आक्रोश रैली को लेकर शहर की यातायात व्यवस्था में किया गया बदलाव

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी द्वारा कल युवा आक्रोश रैली निकाली जायेगी. इसको लेकर शहर की यातायत व्यवस्था में बदलाव किया गया है. शहर में बड़े वाहनों की सुबह 6:00 से रात 10:00 बजे तक नो एंट्री रहेगी. इसके अलावा किसी भी बड़े वाहन को शहर में प्रवेश नहीं करने दिया जायेगा. वहीं जो बसें बोड़ेया होते हुए रांची आयेंगी उनको बोड़ेया रिंग रोड के नजदीक रोक दिया जायेगा. चाईबासा, खूंटी से रांची आनेवाले वाहनों को तुपुदाना चौक एवं धुर्वा गोल चक्कर के नजदीक रोक दिया जायेगा. पलामू, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा एवं चतरा से रांची आनेवाले वाहनों को तीलता चौक पर रोक दिया जायेगा. जमशेदपुर, सरायकेला-खरसावां, चाईबासा से रांची आनेवाले वाहनों को नामकुम चौक पर रोक दिया जायेगा. जमशेदपुर से रांची आनेवाली वाहनों को घाघरा के नजदीक रोक दिया जायेगा.

Related Articles

Back to top button