JharkhandLead NewsRanchi

15 नवंबर झारखंड स्थापना दिवस को लेकर शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव

Ranchi: झारखंड स्थापना दिवस को लेकर शहर में तैयारियां जोरों से की जा रही है. झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मोरहाबादी मैदान में कार्यक्रम आयोजित है. इस अवसर पर रांची शहरी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है.

ये होंगे बदलाव

निम्न वाहनों का शहर में प्रवेश एवं परिचालन पूर्ण रूप से वर्जित/बंद रहेगा

बड़े वाहनों का नो-इन्ट्री का समय प्रातः 08:00 बजे से 10:00 बजे रात्रि तक रहेगा.

दिनांक-15/16.11.2025 को समय 09:00 बजे पूर्वाह्न से रात्रि 08:00 अपराह्न तक शहर में छोटी मालवाहक / बड़ी मालवाहक वाहन का प्रवेश एवं परिचालन वर्जित रहेगा.

दिनांक-15/16.11.2025 को पूर्वाहन 10:00 बजे से संध्या 09:00 बजे तक रांची शहर में ई-रिक्शा का परिचालन पूर्ण रूप से बंद रहेगा.

दिनांक-15/16.11.2025 को रांची शहर की ओर आने वाली सड़को से कार्यक्रम में भाग लेने वाली बड़ी वाहनों को छोड़कर शेष बड़े वाहन विभिन्न मार्गो के सामने अंकित स्थान तक ही आ सकेंगे-

कांके से रांची भाया बोड़ेया

चाईबासा-खूंटी से रांची

बिरसा चौक.

 

  1. गुमला सिमडेगा से रांची (नाया अरगोड़ा)

 

कटहल मोड़.

 

  1. पलामू लोहरदगा से रांची

 

पण्डरा तथा कटहल मोड़.

 

  1. गुमला-सिमडेगा से रांची

 

आई०टी०आई० बस पड़ाव.

 

  1. जमशेदपुर से रांची

 

दुर्गा सोरेन चौक, नामकुम .

 

  1. जमशेदपुर से रांची (भाया सदाबहार चौक) –

 

कुसई/ घाघरा .

 

  1. कांके पतरातू से रांची

 

कांके रिंग रोड़.

 

  1. बुटी मोड़ से रांची भाया बरियातू

 

बुटी मोड़.

 

  1. वैसे मार्ग जहाँ पर (कार्यक्रम में भाग लेने वाले वाहनों तथा आकस्मिक वाहनों को छोड़कर) सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश एवं परिचालन वर्जित/बंद रहेगा.

 

दिनांक-15/16.11.2025 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 08:00 बजे तक बुटीमोड़ चौक से रिम्स चौक, रिम्स चौक से करमटोली चौक, करमटोली चौक से एस०एस०पी० आवास चौक, एस०एस०पी० आवास चौक से रणधीरवर्मा चौक तथा जेल चौक से करमटोली चौक तथा करमटोली चौक से टी०आर०आई मोड़ तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश एवं परिचालन वर्जित/बंद रहेगा (कार्यक्रम में भाग लेने वाले वाहन/आकस्मिक वाहन को छोड़कर).

वैसे मार्ग जहाँ पर ऑटो/ ई-रिक्शा का परिचालन एवं प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा

दिनांक-15/16.11.2025 को समय 10:00 बजे पूर्वाहन से रात्रि 08:00 बजे तक अरगोडा चौक, सहजानंद चौक, न्यूमार्केट चौक, हॉटलिप्स चौक, राम मंदिर (कांके रोड़), चाँदनी चौक (कांके) के बीच ऑटो ई-रिक्शा का प्रवेश एवं परिचालन बंद रहेगा.

दिनांक-15/16.11.2025 को पूर्वाह्न 10:00 बजे से संध्या 08:00 बजे तक पिस्का मोड़ से न्यू मार्केट के बीच ऑटो/ ई-रिक्शा का प्रवेश एवं परिचालन वर्जित रहेगा.

दिनांक-15/16.11.2025 को पूर्वाहन 10:00 बजे रात्रि 08:00 बजे तक एस०एस०पी० आवास से रेडियम चौक के बीच ऑटो/ ई-रिक्शा का प्रवेश एवं परिचालन वर्जित रहेगा.

दिनांक-15/16.11.2025 को पूर्वाह्न 10:00 बजे से रात्रि 08:00 बजे तक बुटीमोड़ चौक से रिम्स चौक, रिम्स चौक से करमटोली चौक, करमटोली चौक से एस०एस०पी० आवास चौक, एस०एस०पी० आवास चौक से रणधीरवर्मा चौक तथा जेल चौक से करमटोली चौक तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश एवं परिचालन वर्जित रहेगा (कार्यक्रम में भाग लेने वाले वाहन/आकस्मिक वाहन को छोड़कर).

रेलवे स्टेशन से बी.एन.आर. चाणक्य होते हुए पटेल चौक से मुण्डा चौक तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा.

दिनांक-15/16.11.2025 को पूर्वाह्न 10:00 बजे से रात्रि 08:00 बजे तक बोड़ेया रिंग रोड़ से मोरहाबादी मैदान की ओर वाहनों का प्रवेश एवं परिचालन वर्जित रहेगा.

दिनांक-15/16.11.2025 को पूर्वाह्न 10:00 बजे से रात्रि 08:00 बजे तक कांके राम मंदिर चौक से सिद्ध-कान्हू मोड़ से ए०टी०आई तक वाहनों का प्रवेश एवं परिचालन वर्जित रहेगा.

दिनांक-15/16.11.2025 को पूर्वाह्न 10:00 बजे से रात्रि 08:00 बजे तक सिद्ध-कान्हू मोड़ से श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची मोड़ तक सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश एवं शालीमार बाजार से प्रभात तारा मैदान होते हुए हाईकोर्ट गेट नं0-2 तक सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा. (केवल सामारोह में शामिल होने वाले वाहनों को छोड़ कर)

सामान्य वाहन निम्न मार्गो से शहर में प्रवेश एवं आ सकते है:

दिनांक-15/16.11.2025 को बुटी गोड़ चौक से करमटोली चौक की ओर आने वाले वाहन बुटी मोड़ से खेलगांव चौक, कोकर चौक होते हुए शहर में प्रवेश करेंगे.

दिनांक-15/16.11.2025 को रातू काठीटॉड, नगडी से सामान्य वाहन से शहर में प्रवेश हेतु कटहल मोड होते हुए तथा नयासराय, नया हाईकोर्ट के रास्ते एच०ई०सी० गेट होते हुए आ सकते है.

दिनांक-15/16.11.2025 को शहर के अंदर प्रवेश करने के लिए नेवरी रिंग रोड़, बुटी मोड़, खेलगांव चौक होते हुए आ सकते है.

दिनांक-15/16.11.2025 को बोडेया रिंग रोड़ से मोरहाबादी मैदान की ओर आने वाले वाहन नेवरी रिंग रोड़ से बुटी मोड़, खेलगांव, कोकर होते हुए शहर में प्रवेश करेगे.

 

  1. निम्न मार्गो से सामान्य वाहन शहर से अपने गंतव्य स्थान तक जा सकते है :-

मान्या पैलेस के तरफ से स्टेट गेस्ट हाउस के तरफ सामान्य परिचालन वर्जित रहेगा. सभी आम जनता ट्रायबल रिसर्च इस्टीच्यूट, करमटोली होकर अपने गंतव्य स्थान जाऐंगे. यह मीडिया कवरेज करने वाले कर्मियों के लिए अनुमान्य नहीं होगा.

कांके रोड, रातू रोड एवं रेडियम चौक की तरफ से बोड़ेया रोड, एदलहातु इत्यादि जाने वाले आम नागरिक जेल चौक, करमटोली चौक, ट्राईबल रिसर्च इन्स्टीच्यूट मोड़ होकर अपने गंतव्य स्थान तक जाऐंगे.

कांके की ओर से आने वाली छोटी वाहन राम मन्दिर मोड़ से सीधे हॉटलिप्स चौक, न्यू मार्केट चौक होकर अपने गंतव्य स्थान की ओर जाऐंगे.

दिनांक-15/16.11.2025 को जेल चौक से करमटोली की ओर जाने वाले वाहन तथा करमटोली से बुटी मोड़ की ओर जाने वाले वाहन जेल चौक से लालपुर चौक, लालपुर चौक से कोकर चौक होते हुए बुटी मोड चौक जायेगे.

दिनांक-15/16.11.2025 को पूर्वाहन 10:00 बजे से लेकर रात्रि 08:00 बजे तक अरगोडा चौक, सहजानंद चौक, न्यू मार्केट चौक, हॉटलिप्स चौक, राम मंदिर चौक (कांके रोड़) सड़क का उपयोग कम से कम करें.

Related Articles

Back to top button