NEWS

JAMSHEDPUR : राखामाइंस में बेची जा रही सरकारी जमीन

POTKA : पूर्वी सिंहभूम जिले के कुलडिहा पंचायत के राखमाइंस में एक बार फिर से सरकारी जमीन की बिक्री हो रही है. यह काम स्थानीय दबंग कर रहे है. जो कि अपनी दबंगई दिखाकर सरकारी जमीन को घेर रहे है और बेचने का धंधा कर रहे है. हालांकि, समय-समय पर पोटका अंचल के द्वारा इसपर रोक लगाने के लिए सख्त कार्रवाई भी की गई है और वैसे जमीन को चिन्हित कर सरकारी बोर्ड भी लगा दिया गया है. लेकिन प्रशासन डाल-डाल तो जमीन दलाल पात-पा. वे बिक्री के लिए अपना रास्ता ढूंढ निकलते है. कुछ जमीन दलाल के द्वारा इस तरह के सरकारी बोर्ड पर कालिख पोत दिया गया है या बोर्ड को उखारकर फेक भी दिया गया है ताकि जमीन लेने वाले को किसी तरह का संदेह न हो. हालाकि, जमीन लेने वाले भी उसी किस्म के होते है क्योंकि जमीन उन्हें जो औने पौने दाम में मिल जाता है. राखा माइंस क्षेत्र में कथित रूप से बी साव का नाम काफी चर्चा में है. इनके द्वारा राखा माइंस क्षेत्र के खाता संख्या 395 में करीब डेढ़ से दो एकड़ जमीन कब्जा किया गया है. इनमे से इनके द्वारा कई भूखंड का बिक्री भी किया जा चुका है. उसपर छोटे बड़े घर भी बन गए है. इस बात के भी पक्के सबूत है की बिक्री किए गए सरकारी जमीन का पोटका अंचल के द्वारा कागजात भी सही तरीके से बना दिया गया है. बी साव इस क्षेत्र में सूद का भी धंधा करते है. जिनके द्वारा लाखो रुपए का कार बार किया जाता है.

ये भी पढ़ें : बिहार : भाभी के साथ अवैध संबंध से पत्नी थी नाराज, दोनों ने मिलकर कर दिया काम तमाम

Related Articles

Back to top button