
Chakulia : पं. सिंहभूम में हुए नक्सली हमले में शहीद हुए जवान ठाकुर हेंब्रम और शंकर नायक के परिजनों को सांत्वना देने के लिए पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी चाकुलिया पहुंचे. चाकुलिया प्रखंड के लाऊबेड़ा गांव स्थित शहीद ठाकुर हेंब्रम के आवास पर पहुंचकर शोकाकुल पत्नी और अन्य परिजनों को सांत्वना दी. वे श्यामसुंदरपुर गांव भी गए जहां शहीद शंकर नायक की पत्नी और परिवार के अन्य लोगों को ढ़ांढ़स बंधाया. कुणाल षाड़ंगी ने दोनों शहीदों के परिजनों को आश्वस्त किया कि बच्चों की पढ़ाई नहीं रूकेगी. शहीद की पत्नी और परिवार के अन्य लोगों से बात करते करते कुणाल षाड़ंगी भावुक हो गए और भरोसा दिलाया कि वे अपने स्तर पर बच्चों की शिक्षा की व्यवस्था करवाएंगे. कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि दोनों ही शहीद जवानों के बच्चे छोटे छोटे हैं जिनकी शिक्षा दीक्षा में कमी नहीं होगी.
ये थे मौजूद
चाकुलिया मंडल अध्यक्ष शतदल महतो, श्यामसुन्दरपुर मंडल अध्यक्ष बाघराय मांडी, जिला उपाध्यक्ष हरिसाधन मल्लिक, मनोरंजन महतो, मोहन मिश्र, मोहन सोरेन, राजेश नामाता, रामानन्द गोस्वामी, पुर्णेन्दु पात्र, विद्युत वरण महतो, तपन नायक,प्रदीप गिरी, प्रसेनजीत नायक, उत्तम नायक, विश्वनाथ मन्ना, पिन्टु सेठ सहित अन्य उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें- मुसाबनी : यूथ कांग्रेस के जिला महासचिव बनाये गये मोहम्मद जकरिया




