
Koderma : विद्युत विभाग कोडरमा के द्वारा मंगलवार को कोडरमा जिले के झुमरीतिलैया, कोडरमा एवं डोमचांच सब डिवीजन क्षेत्र में बिजली चोरी को लेकर विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया. विद्युत विभाग कोडरमा के कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि विभाग की छापेमारी के दौरान झुमरीतिलैया सब डिवीजन में 22 स्थानों पर छापेमारी की गई जहां 7 लोग, डोमचांच में 15 स्थानों पर छापेमारी की गई जहां 5 लोग बिजली चोरी करते हुए पाये गये.
वहीं कोडरमा सब डिवीजन क्षेत्र में 35 स्थानों पर छापेमारी की गई जहां 8 लोग बिजली चोरी करते हुए पाये गये हैं. कार्यपालक अभियंता ने बताया कि छापेमारी के दौरान कुल 72 स्थानों पर छापेमारी की गई.
इसे भी पढ़ें:रांची-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में सफर के दौरान मिलेगा खाना, 15 जनवरी से बुकिंग की सुविधा शुरू
जिसमें 20 लोग बिजली चोरी करते हुए पाए गए हैं, जिन पर दो लाख 18 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है. इसके अलावा भी उपरोक्त लोगों पर पहले का 1 लाख 36 हज़ार 110 रुपए बिजली बिल बकाया है.
कार्यपालक अभियंता ने बताया कि मामले को लेकर संबंधित क्षेत्र के थाना में बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.
इसे भी पढ़ें:UP ELECTION : शरद पवार का दावा 13 और विधायक SP में होंगे शामिल, बदलाव चाहते हैं लोग




