Jamshedpur

चकुलिया : गोपाष्टमी पर गोधाम पुस्तक का विमोचन

Chakulia : चाकुलिया नया बाजार कोलकाता पिंजरापोल सोसायटी (गौशाला) परिसर में 105वां गोपाष्टमी महोत्सव सादगीपूर्ण तरीके से मनाया गया. गोपाष्टमी के शुभ अवसर पर पूजा पाठ करने के पश्चात गौ माताओं को सजाकर नगर भ्रमण कराया गया. पुस्तक का भी विमोचन किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जोगेश तिब्रबाल और विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रेम कुमार गुप्ता मौजूद थे. अतिथियों ने गौमाता को गुड़ खिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. गोपाष्टमी पर आने वाले ठंड को ध्यान में रखते हुए गौशाला परिसर के सभी मजदूरों के बीच कंबल का वितरण किया गया.भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी गौशाला पहुंचकर गौ माता का पूजा पाठ कर गौ माता को गुड़ खिलाया. साथ ही गौ माता की पूजा कर क्षेत्र की खुशहाली का कामना की.

गौ माताओं की मालिश

जोगेश तिब्रबाल के सहयोग से अब गौ माताओं का मालिश का कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है. प्रत्येक दिन 5 गौ माताओं का मालिश किया जाएगा. गौशाला के अध्यक्ष गिरधारी लाल गोयंका ने गौमाता के पुआल के लिए 51000 रुपया का अनुदान दिया. दाता किशन लाल अग्रवाल ने 2 लाख रुपए का अनुदान दिया.

दूसरी ओर चाकुलिया एरोड्रम स्थित ध्यान फाउंडेशन में गोपाष्टमी के शुभ अवसर पर डॉ शालिनी मिश्रा ने सभी गायों का पूजा किया गया.

ये थे मौजूद

उपाध्यक्ष दुर्गा सादत्ता लोधा, सचिव संजय लोधा, रमेश लोधा, ब्रह्मदत्त अग्रवाल, आलोक लोधा, अनूप केडिया, पवन गोयंका, राजमकुमार अग्रवाल, अमित भारतीय, बसंत अग्रवाल, पंकज अग्रवाल आदि मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें- पटमदा : मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता में मां कोठेश्वरी ने स्टार इलेवन को हराया

 

Related Articles

Back to top button