
Chakradharpur : जवाहरलाल नेहरू महाविघालय और राजा नरपति सिंह विद्यालय से चोरी हुए कुल 18 बिजली के पंखों में से 11 पंखे और एक बैटरी को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया. चोरों ने सभी पंखों के काॅयल को निकाल लिया था.
जानकारी के अनुसार चक्रधरपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि स्कूल और कॉलेज से चोरी हुए पंखा को जवाहरलाल नेहरू महाविधालय के चारदीवारी में स्थित गोलंबर में रखा गया है. सूचना मिलते ही चक्रधरपुर पुलिस सोमवार की सुबह छापेमारी कर पंखा को बरामद कर लिया. इस घटना में पुलिस ने जवाहरलाल नेहरू कॉलेज के पीछे राजाबागान से दो नाबालिग लड़को को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. बात दें कि कुछ दिन पहले जवाहरलाल नेहरू कॉलेज और राजा नरपति सिंह बालिका उच्च विद्यालय से पंखों की चोरी हुई थी. जिसके बाद कॉलेज के प्राचार्य ने चक्रधरपुर थाना में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. जिसके बाद से लगातार पुलिस छानबीन में जुटी हुई थी. पहले भी राजा नरपति सिंह बालिका उच्च विद्यालय में कंप्यूटर एवं पंखों की चोरी हो चुकी है.
ये भी पढ़ें : बिहार: बढ़ेंगे दो सौ पुलिस थाने, अपग्रेड होंगे आउटपोस्ट




