1st LeadChaibasaCrime NewsJharkhandLead NewsMain SliderTOP SLIDERTop Story

चक्रधरपुर : पीएलएफआई नक्सलियों ने गुदड़ी के टोमडेल में सरकारी भवन का काम रोका, मिक्सचर मशीन फूंकी

Chakradharpur : पीएलएफआई नक्सलियों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती देते हुए सरकारी काम बंद कराकर मिक्सचर मशीन को आग लगा दी. यह घटना घोर नक्सल प्रभावित गुदड़ी प्रखंड के टोमडेल पंयाचत में घटी. घटना के संबंध में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुदड़ी प्रखंड के टोमडेल पंचायत में सरकारी भवन बन रहा था. शनिवार को भवन की छत की ढलाई का कार्य चल रहा था. इसी दौरान 10 से 15 हथियारबंद पीएलएफआई नक्सली आ धमके. छत ढलाई करा रहे मुंशी की पिटाई कर काम बंद करा दिया. बाद में नक्सलियों ने ढलाई कर रहे मजदूरों को भी भगा दिया. इसके बाद मिक्सचर मशीन से तेल निकाल कर मशीन पर डालकर आग लगा दी. गुदड़ी प्रखंड के टोमडेल पंचायत घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र है.  इसलिए पुलिस रात में वहां नहीं गयी. जानकार सूत्र बताते हैं कि ठेकेदार द्वारा नक्सलियों को लेवी नहीं दिए जाने के कारण घटना को अंजाम दिया गया.

­

 

नक्सलियों ने घटना को अंजाम दिया है : एएसपी

पोड़ाहाट एसडीपीओ सह एएसपी कपिल चौधरी ने बताया कि नक्सलियों द्वारा टोमडेल में सरकारी काम में बाधा पहुंचाने की जानकारी मिली है. पुलिस जांच कर रही है.

पिछले दिनों  गुदड़ी में जलाया था दो ट्रैक्टर

पीएलएफआइ नक्सलियों ने पिछले दिनों गुदड़ी थाना के बगल में कमारगांव स्थित कारो नदी से अवैध बालू लाने के दौरान दो ट्रैक्टर को आग लगा दी थी.

इसे भी पढ़ें – घुरती रथयात्रा: आज मौसीबाड़ी से मुख्य मंदिर लौटेंगे भगवान जगन्नाथ, चार बजे शुरू होगी यात्रा  

 

Related Articles

Back to top button