
Chakradharpur : चक्रधरपुर के केरा के निकट खादी भंडार के पास नक्सलियों ने रविवार की देर रात बैनर लगाया. इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को सोमवार की सुबह मिली. इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और बैनर को उतरवाकर जब्त कर लिया.
क्या लिखा खा बैनर पर
बैनर पर माओवादियों ने किसानों के आंदोलन का समर्थन करते हुए तीन कृषि कानून का विरोध किया है. माओवादियों ने कृषि कानून के खिलाफ किसान आन्दोलन को तेज और व्यापक बनाने की मांग की है.
सारंडा के बाद झरझरा जंगल नया ठिकाना
जानकारों का कहना है कि नक्सलियों ने सारंडा के बाद झरझरा जंगल को अपना नया ठिकाना बनाया है. सारंडा या झरझरा जंगल की तरफ जाने के पहले पुलिस बल योजना बनाती है. उसके बाद ही उस तरफ जाने का जोखिम उठाती है.
इसे भी पढ़ें- शाम ढलते ही गांव में प्रवेश करता है हाथियों का झुंड, सहमें हैं लोग




