
Chakradharpur: चक्रधरपुर थाना अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर बुधवार को गांव के तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. बता दें कि तीनों नाबालिग के रिश्तेदार हैं. जिन्हें नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया है. हालांकि समाचार लिखे जाने तक चक्रधरपुर थाना में मामला दर्ज नहीं हुआ है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि गर्भवती मामले का पता परिजनों को उस समय चला जब नाबालिग गर्भवती हो गई. नाबालिग पांच महीने की गर्भवती हैं. मामले की जानकारी होने के बाद बुधवार को गांव में मुंडा की अध्यक्षता में एक बैठक हुई. जिसमें पुलिस प्रशासन भी शामिल हुआ था. लेकिन अपने ही सगे रिश्तेदारों द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है. दुष्कर्म करने वालों में दो युवक विवाहित हैं. जिसमें एक युवक ने अपने पत्नी को छोड़ दिया है. पुलिस ने उमेश गुड़िया, सन्नी गुड़िया समेत अन्य को हिरासत में लिया है. नाबालिग के फर्द बयान पर मामला दर्ज करने का तैयारी चल रही है. इस संबंध में चक्रधरपुर थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि परिजनों द्वारा कोई लिखित आवेदन नहीं दिया है, जिस कारण मामला दर्ज नहीं हुआ. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें: चक्रधरपुर: अवैध बालू लदा हाइवा जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तार




