Chaibasa

चक्रधरपुर: आदिवासी मित्र मंडल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मागे पोरोब , खरसावां विधायक सहित कई लोग हुए शामिल

Chaibasa: चक्रधरपुर के पोटका स्थित आदिवासी मित्र मंडल में शुक्रवार को मागे पोरोब हर्षोल्लास मनाया गया। सबसे पहले दोपहर में दिउरी स्नान के बाद सरना स्थल देशाउली में पूरे विधि-विधान के साथ पूजा की गई। इसके बाद तीन बजे देशाउली के लिए प्रस्थान किया। 4:30 बजे देशाउली में पूजा प्रारंभ किया गया। शाम 5:30 बजे सुसुन-दुरेंग का दौर चला। कार्यक्रम के अंत में आंगतुकों के बीच खिचड़ी व प्रसाद का वितरण भी किया गया। इसके बाद आयोजन समिति के अध्यक्ष ने समापन की घोषणा की।वहीं मौके पर उपस्थित लोग मागे पोरोब के उल्लास में झूमने लगे। लोक सांस्कृतिक और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धार्मिक धुन पर लोग एक दूसरे का हाथ पकड़कर पर्व की ख़ुशी में घंटों झूमते रहे।विधायक दशरथ गागराई, पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ विजय गागराई, भाजपा नेता विजय मेलगांडी, झामुमो नेता चमरु जामुदा आदि शामिल हुए.
इसे भी पढ़ें: कृषि उपज और पशुधन विपणन विधेयक लाकर व्यापारियों और जनता पर अनावश्यक महंगाई का बोझ लाद रही झारखंड सरकार: अशोक षाड़ंगी

मिलन समारोह में आदिवासी समाज के लोग पारम्परिक परिधान पहनकर शामिल हुए। आयोजन समिति के अध्यक्ष सुखराज सुरीन ने लोगों से आह्वान किया कि आगामी 5 मार्च को रांची के मोरहाबादी में होने वाले महाजुटान के लिए हर घर से कम-से-कम एक सदस्य को रैली में अवश्य शामिल होना है। साथ ही लोगों को 3 मार्च को आयोजित होने वाले बा पोरोब के लिए आयोजन समिति की ओर से आमंत्रित भी किया गया।सार्वजानिक रूप से आयोजित इस सांस्कृतिक अनुष्ठान में भारी संख्या में आदिवासी युवक-युवती समेत बुजुर्ग और बच्चे शामिल हुए।इस अवसर पर गणेश कुदादा, जगन्नाथ बाहंदा, प्रेम सिंह डांगिल, मनीष बांदिया, मधु डांगिल, मंजू हेस्सा, रबिंद्र गिलुवा, सत्यजीत हेम्ब्रोम, पंकज बांकिरा, मदन बोदरा, सुरेश हेम्ब्रोम, अंजिता लागुरी, हेमंत सामड, सुमी लागुरी, सिद्धार्थ जामुदा, सरस्वती हेस्सा, देवराम पाट पिंगुवा, बनमाली मुर्मू, गीता मेलगांडी समेत समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button