
Chakradharpur: पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ विजय सिंह गागराई ने गुरुवार को चक्रधरपुर प्रखंड के सारजोम मातु,बुरु नलिता, और डुकरी गांव में मागे पर्व के शुभ अवसर पर हातु मुंडा और दिऊरी,उनकी पत्नी तथा उनके सहयोगियों को धोती, साड़ी और गंजी प्रदान कर उन्हें सम्मानित किए. साथ ही उन्होंने लोगों को मागे परब की शुभकामनाएं और बधाई देते हुए कहा कि हम अपने प्राचीन परंपरा के अनुसार हम अपने पर्व त्योहार में नगाड़ा और मांदर बजा कर नृत्य करें तथा बाकी दिनों में डी.जे. बाजा पर नृत्य करें.
इसे भी पढ़ें: चाईबासा: झींकपानी में बीडीओ की अध्यक्षता में प्रखंडस्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित
उन्होंने कहा कि आज युवा पीढ़ी को संदेश देते हुए कहा कि आप लोग हमारे समाज के अगुआ बने और भविष्य के बच्चों को अपने समाज की परंपरा, संस्कृति, धरोहर और विरासत की जानकारी देते हुए आगे बढ़ाना है. अंत में मागुरदा गांव में मागे पर्व के बासीयाड़ हरमगेया में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हो कर सुसुन अखड़ा में मांदर बजा कर लोगों का मनोरंजन बढ़ाये।इस कार्यक्रम में रामराई सामड, सिरका गागराई, दिलीप सामड, मार्कुस गागराई, विरसिंह हांसदा, लक्ष्मण बांकिरा, छोटेलाल सामड, देवेंद्र सामड सहित आदि ग्रामीण मौजूद थे.




