Crime NewsGoddaJharkhand

गोड्डा में SP ने की कानून-व्यवस्था की समीक्षा, वाहन दुर्घटना और चोरी रोकने के लिये वाहन चेकिंग करने का निर्देश

Ranchi: गोड्डा एसपी नाथू सिंह मीणा गुरुवार को जिले के सभी एसडीपीओ, थानेदार, शाखाओं में तैनात प्रभारियों के साथ अपराध को लेकर बैठक की. बैठक में अपराध विधि-व्यवस्था एवं पुलिस द्वारा किये जा रहे कार्यों के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई. जिले में अवैध रूप से शराब, कोरेक्स, गांजा इत्यादि मादक पदार्थों की बिक्री करने वाले एवं तस्करी करने वाले के अड्डों पर छापामारी करने एवं इस कारोबार में शामिल व्यक्तियों को चिन्हित करने का निर्देश दिया गया है. जिले के सभी दागियों और अपराधिक छवि वाले लोगों पर कड़ी नजर रख कर सर्विलांस प्रोसीडिंग की कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. वाहन दुर्घटना, वाहन चोरी एवं अपराध को रोकने के लिए सभी थाना प्रभारी को पर स्थान बदल-बदल कर वाहन चेकिंग करने का निर्देश दिया गया. पांच वर्ष से अधिक पुराने काण्डों के निष्पादन के लिए का लक्ष्य दिया गया.
इसे भी पढ़ें: चार लोगों को फंदे से लटकाकर मारने वाला 15 लाख का इनामी नक्सली अभ्यास भुइयां ने किया सरेंडर

गुरुवार को थाना दिवस आयोजित करने का निर्देश

गोड्डा एसपी ने बैठक में शामिल पुलिस अधिकारियों को प्रत्येक सप्ताह के गुरुवार को थाना दिवस आयोजित कर उसपर कार्रवाई के लिये निर्देश दिया गया है. वही डायन प्रथा, मानव तस्करी, बच्चा चोरी अफवाह जैसे घटनाओं के संबंध में जन-जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया. सभी थाना प्रभारी को नियमित रूप से गाँव में जाकर पुलिस पब्लिक बैठक कराना एवं गाँव वाले के साथ मित्रवत व्यवहार रखने का निर्देश दिया गया.

Related Articles

Back to top button