
Patna: आस्था का महापर्व चैती छठ की मंगलवार से नहाय खाय से शुरुआत हो गई है. 4 दिनों तक चलने वाले इस महापर्व छठ को लेकर श्रद्धालु सुबह से ही गंगा घाट पर नहाए खाए को लेकर भीड़ जुटनी शुरू हो गई है .राजधानी के दीघा घाट पर महिलाओं ने नहाए खाए को लेकर पूजा पाठ किया. वही छठ करने वाले व्रतियों का कहना था कि आज से चैती छठ की शुरुआत हो गई है. नहाए खाए में आज अरवा चावल, चना दाल और कद्दू की सब्जी का प्रसाद बनाया जाता है. बुधवार को खरना का प्रसाद बनेगा. अस्तलचगामी सूर्य को गुरुवार को अर्ध्य दिया जाएगा. उद्यमान सूर्य को शुक्रवार को श्रद्धालु अर्ध्य देंगे. इसके साथ व्रति महापर्व छठ का प्रसाद ग्रहण करने के साथ इसका समापन हो जाएगा.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह: 70 सालों का इतिहास समेटे मकतपुर की रामनवमी की झांकी में अपने आराध्य को देखेगें रामभक्त




