JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

न्यूक्लियस मॉल में युवक का शव होने की सूचना से हड़कंप, पुलिस के पहुंचते ही उठ खड़ा हुआ युवक

Ranchi: राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र स्थित न्यूक्लियस मॉल के वाशरूम में युवक का शव होने की सूचना से हड़कंप मच गई. लालपुर थाना पुलिस को शव होने की सूचना भी दे दी गई. आननफानन में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो वॉशरूम में जमीन पर औंधे मुंह लेटा युवक पाया. मामले को संदेहास्पद मानते हुए पुलिस फॉरेंसिक टीम को बुलाने की तैयारी करने लगी. लेकिन फॉरेंसिक टीम के आने से पहले ही युवक उठ खड़ा हुआ. पुलिस फिलहाल युवक का इलाज करा रही है.

 

दरअसल, राहुल कुमार नाम का युवक अपने दो दोस्तों के साथ सोमवार को न्यूक्लियस मॉल फिल्म देखने के लिए गया था. उसके दोनों दोस्त फिल्म देखते रहे और इसी बीच राहुल यह कहकर बाहर निकल गया कि उसे एक जरूरी मीटिंग में जाना है. राहुल के दोनों दोस्त जब फिल्म देख कर बाहर निकले तब राहुल कहीं नहीं मिला. उसे काफी खोजने पर भी वह कहीं नहीं मिला. मंगलवार की सुबह तक राहुल के दोस्त उसे खोजते रहे लेकिन वह नहीं मिला. मंगलवार की सुबह जब मॉल के कर्मी सफाई के लिए वाशरूम पहुंचे तब जमीन पर गिरे राहुल को देखा. फिर इसकी सूचना पुलिस को दी गई.

 

इधर, प्रारंभिक पूछताछ में राहुल ने बताया है कि वॉशरूम में जाने के बाद उसे अचानक चक्कर आया और वह जमीन पर गिर पड़ा, उसके बाद से उसे कुछ याद नहीं है. राहुल ने किसी तरह का नशा लेने से इन्कार किया है. फिलहाल पुलिस राहुल का इलाज करवा रही है.

Related Articles

Back to top button