ChaibasaJharkhand

चाईबासा :पारिवारिक और सामाजिक जिम्मेदारियों को प्रवीणता के साथ महिलाएं निभाना जानती है : सांसद

सांसद गीता कोड़ा ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश की महिलाओं को शुभकामनाएं दी

Jamshedpur : सिंहभूम की सांसद सह प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश की महिलाओं को शुभकामनाएं दी है. सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि यह महिलाओं की आकाक्षांओं, सघंर्ष, उपलब्धियों और योगदान को याद करने का दिवस है. सांसद कोड़ा ने कहा कि आज महिलाएं आगे बढ़ रही हैं, इसके बावजूद समाज में कई बुराइयां मौजूद हैं. समाज में बालिकाओं की संख्या कम होने, बाल विवाह, दहेज, महिलाओं के खिलाफ हिंसा, अनेकों स्तरों पर शोषण और भेदभाव जैसी बुराइयां मौजूद हैं.

सांसद गीता कोड़ा का कहना है कि हमें इन बुराइयों को दूर करना होगा. उनका यह भी कहना है कि पारिवारिक और सामाजिक जिम्मेदारियों को प्रवीणता के साथ महिलाएं निभाना जानती है. तमाम चुनौतियों के बावजूद महिलाएं मेहनत और सहनशीलता से कामयाबी हासिल कर रही हैं. साथ ही यह भी कहा गया कि आज महिलाओं की भागीदारी सबसे पहले सुनिश्चित होनी चाहिए, महिलाओं ने तो चांद को भी छु ली है लेकिन उनकी भागीदारी अब तक सुनश्चित नहीं है, कहने को तो बहुत है लेकिन धरातल पर नहीं दिखता. साथ ही यह भी कहा गया कि आज महिलाओं को स्वावलंबी बनाने या रोजगार देने कि दिशा में केवल टाटा कंपनी ने ही पहल कि है और महिलाओं को रोजगार दे रही है. ऐसी व्यवस्था और पहल अन्य संस्थानों में भी होनी चाहिए.

दूसरी ओर राज्य सरकार के द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई काम कर रही है तथा एसएजी ग्रुप के माध्यम से महिलाओं को स्वावलंबी भी बनाया जा रहा है मगर छोटे छोटे कुटीर उद्योग लगाने के लिए दी जाने वाली लोन कि प्रक्रिया सही नहीं होने के कारण महिलाओं को लोन लेने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. खास कर आदिवासी महिलाओं को लोन नहीं मिल रही है जिसके कारण आज भी आदिवासी महिलाएं परेशान है. सरकार को इस लोन के प्रणाली को लचीला बनाने की जरूरत है ताकि महिलाएं और आगे बढ़ सके.

ये भी पढ़ें- Jharkhand बजट सत्र: भाजपा विधायकों ने सातवें दिन भी दिया धरना, बालू लुटवा,  पत्थर लुटवा सरकार हाय-हाय के नारे लगाए

Related Articles

Back to top button