ChaibasaJharkhandSaraikela

चाईबासा : ससुर ने बहू से किया दुष्कर्म तो पति छोड़ आया मायके, आहत विवाहिता ने कर ली आत्महत्या

Chaibasa : एक हैवान ससुर ने सारी मर्यादाओं को तार-तार कर अपनी ही बहू का बलात्कार किया. इसके बाद उसका पति उसे मायके छोड़ आया और बाप-बेटा दोनों फरार हो गये. आहत बहू ने अपने मायके में  फांसी लगा कर अपनी जान दे दी. खरसावां थाना क्षेत्र के सिलडुंगरी की निवासी 26 वर्षीय विवाहिता की शादी पश्चिमी सिंहभूम के जिला मुख्यालय चाईबासा से 8 किलोमीटर दूर मुफस्सिल थाना के नाकाहासा गांव में हुई थी. वहीं विगत 4 नवंबर को जब सभी लोग दीपावली मना रहे थे, नशे में धुत ससुर श्याम सिंह ने अपनी बहू की इज्जत लूट ली. रोती-बिलखती युवती को हैवान ससुर श्याम सिंह हेंब्रम और  पति नितेश हेंब्रम ने घटना के बारे में किसी को नहीं बताने की धमकी दी और अगले ही दिन पति ने उसे मायके खरसावां थाना क्षेत्र के सिलडुंगरी छोड़ गया. इसके बाद दोनों पिता-पुत्र आंध्र प्रदेश भाग गये.

मायके वालों ने गांव के मुंडा से की थी शिकायत

मानसिक रूप से परेशान विवाहिता ने घटना के कुछ दिन बाद अपने मायके वालों को ससुर द्वारा बलात्कार किये जाने की जानकारी दी. 17 नवंबर को युवती का भाई मदन मोहन सामड परिवार के अन्य लोगों के साथ नाकाहासा गांव पहुंचा. वहां गांव के मुंडा अंतू हेंब्रम की मौजूदगी में बैठक हुई. मुंडा ने आरोपी ससुर और बेटे को फोन करके गांव बुलाया और उनके आने पर फिर बैठक करने का निर्णय हुआ. इसी बीच युवती ने रात में घर में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना पाकर पुलिस गांव पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

इसे भी पढ़ें – सरायकेला : चेकिंग से बचने के चक्कर में ट्रैफिक जवानों को मारी टक्कर, स्कूटी सवार और सिपाही घायल

Related Articles

Back to top button