ChaibasaJharkhandNEWS

चाईबासा : विधानसभा समिति के सामने पुराना और बिना साइन के दस्तावेज रखने पर भड़के सभापति ने अफसरों को पिलायी डांट

Chaibasa :  विधानसभा की प्राक्कलन समिति मंगलवार को पश्चिमी सिंहभूम के दौरे पर थी. समिति के अध्यक्ष सह मझगांव विधायक निरल पूर्ति के नेतृत्व में पश्चिमी सिंहभूम के जिला परिषद हॉल में मंगलवार को समिति ने बैठक की. समिति में खरसावां के विधायक दशरथ गागराई व बहरागोड़ा के विधायक समीर मोहंती भी शामिल हैं. इस दौरान कई योजनाओं की जांच भी की गयी.  जिले में खेल संरचनाओं के विकास से संबंधित योजनाओं का प्राक्कलन मांगे जाने पर जिला खेल पदाधिकारी ने समिति के सामने 2021 का दस्तावेज रख दिया. इसपर सभापति निरल पूर्ति ने उन्हें फटकार लगाते हुए सही कागजात लाने का आदेश  दिया.

बैठक में जिले के उपायुक्त अनन्‍य मित्तल, डीडीसी संदीप बख्शी के अलावा अन्य विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे.  कई विभागों के पदाधिकारी जांच के दौरान बिना हस्ताक्षर के ही कागजात समिति को उपलब्ध करा रहे थे. समिति ने सबकी जांच कर हस्ताक्षर करा कर लाने को कहा. कागजात पर दस्तखत नहीं होने से नाराज सभापति ने कहा कि बिना हस्ताक्षर के एक भी कागजात मेरे सामने नहीं आने चाहिए. उन्होंने ऐसा करनेवाले पदाधिकारियों को कार्रवाई की चेतावनी दी. जांच के दौरान  समिति ने विभागवार संचालित योजनाओं की कार्य प्रगति की समीक्षा की और  निर्धारित समयावधि में योजनाओं को पूर्ण करने का निर्दश दिया. इसके अलावा  विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश भी अधिकारियों को दिया.

इसे भी पढ़ें – JAMSHEDPUR BREAKING : कदमा बीएच एरिया में अपराधियों ने की फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी

Related Articles

Back to top button