ChaibasaJharkhandNEWS

चाईबासा : साइकिल को धक्का मारने के बाद स्कूटी सवार खड़ी हाइवा से टकराये, दो की हालत गंभीर

Chaibasa :  एक ही स्कूटी पर सवार होकर तांतनगर ओपी क्षेत्र से चाईबासा जा रहे तीन युवकों ने  तुइबना गांव के पास एक खड़ी हाइवा  में टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में दो युवकों को गंभीर चोटें आयी हैं. उन्हें नाजुक हालत में चाईबासा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. तीनों युवक तांतनागर ओपी क्षेत्र के सुरलू गांव के मोरान सिंह बिरुली (20) सुखलाल बिरुली( 21)एवं मनोज बिरुली एक स्कूटी पर सवार होकर तेज रफ्तार से चाईबासा की ओर जा रहे थे. तुईबना गांव के पास उनकी स्कूटी से एक साईकल सवार को हल्का सा धक्का लगा और स्कूटी अनियंत्रित होकर कर सामने खड़ी हाइवा से टकरा गयी. इससे मोरान सिंह बिरुली एवं मनोज बिरुली गंभीर रूप से घायल हो गये. दुर्घटना के बाद  हाइवा का ड्राइवर गाड़ी ले कर भाग गया. दोनों घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

इसे भी पढ़ें – Tata Steel News : एनएस कर्मियों के लिए खुशखबरी, साइंस ग्रेजुएट कर्मियों को करियर ग्रोथ का मिलेगा मौका, प्रबंधन-यूनियन में हुआ समझौता

Related Articles

Back to top button