
Chaibasa: चाईबासा सदर बाजार स्थित सरस्वती आलू भंडार से हुए लूट की घटना का उद्भेदन सदर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने कर दिया है. सदर थाना टीम ने एक अपराधी को हिन्द चौक से देशी पिस्तौल और धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार किया है.
पुलिस अधीक्षक चाईबासा को मिली सूचना के आलोक में पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, सदर थाना के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर शहर में विशेष निगरानी रखी जा रही थी. इसी क्रम में देर रात्री हिन्द चौक के पास एक व्यक्ति के संदिग्ध गतिविधि को देखते हुए जब उसकी जांच की गई तो उसके पास से एक देशी पिस्तौल, गोली एवं धारदार चाकू बरामद किया गया. गिरफ्तार अपराधकर्मी ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि माह फरवरी में वह अपने एक सहकर्मी के साथ सदर बाजार, मेन रोड, चाईबासा स्थित सरस्वती आलू भंडार से 15,000/- रुपया की लूट की थी. उसी महीने में जुबली तालाब से आमला टोला जाने वाले सड़क पर एक लड़की को अकेला देख उससे मोबाईल छिनने का प्रयास किया था.
दर्ज हैं आधा दर्जन से ज्यादा मामले
गिरफ्तार व्यक्ति मोहम्मद फिरोज उर्फ सोबराती, कुम्हारटोली, बड़ी बाजार, चाईबासा का निवासी है. उस पर झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर स्थित सोनारी,बागबेड़ा, पश्चिमी सिंहभूम जिले के सदर थाना, मझगांव एवं उड़ीसा के रायरंगपुर थाना में आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं.

इसे भी पढ़ें: झारखंड के 73 फीसदी स्कूल की कक्षाओं की स्थिति अच्छी,10 फीसदी में है मरम्मति की जरूरत, 9 फीसदी आज भी जर्जर




