ChaibasaJamshedpurJharkhand

Chaibasa: सार्वजनिक काली पूजा समिति मना रहा गोल्डन जुबली, हुआ भूमि पूजन

Chaibasa: अमलाटोला में सार्वजनिक काली पूजा समिति ने काली पूजा के पंडाल निर्माण के लिए भूमि पूजन किया. भूमि पूजन का आयोजन बुधवार को गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर किया गया. इस पूजन कार्य को पंडित अनूप कुमार मुखर्जी के द्वारा पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न करवाया गया. इसके साथ  ही पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध पंडाल निर्माता बारनीनी डेकोरेटर्स द्वारा पंडाल निर्माण का कार्य भी प्रारंभ किया गया. समिति के लोगों ने कहा कि काली पूजा आयोजन की यह 50वीं वर्षगांठ है, इसलिए सभी लोग बहुत ही धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ इस वर्ष पूजा को गोल्डन जुबली के रूप में मनायेंगे. इस मौके पर समिति के संरक्षक तपन कुमार मित्रा , शंभू दयाल अग्रवाल, सुशील चोमाल, पवित्र कुमार भट्टाचार्य, अध्यक्ष सुनील प्रसाद साव, सचिव त्रिशानु राय, कोषाध्यक्ष दीपक कुमार खिरवाल, सक्रिय सदस्य वेदांत खिरवाल, अभिषेक मिश्रा, गोपाल चटर्जी, रतन कुमार डे, रौनक सिन्हा, जीवन वर्मा, सुभाष चंद्र डे, मनोज साव, तड़ित विश्वास, मनोज घोष आदि लोग उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें : धूमधाम से मनाई गई गणेश चतुर्थी

Related Articles

Back to top button